
अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी के बाद हंगामा, घर के बाहर रिश्तेदारों ने ACP पर किया हमला, FIR
AajTak
एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने दिल्ली से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान को गिरफ्तार कर लिया है. एसीबी ने आज अमानतुल्ला से पूछताछ के बाद उनके घर और पांच ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की थी.
एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने दिल्ली से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार कर लिया है. एसीबी ने अमानतुल्लाह से पूछताछ के बाद शुक्रवार को उनके घर और चार ठिकानों पर छापामारी की थी. दो ठिकानों से अवैध पिस्टल बरामद हुई हैं. इसके साथ ही 24 लाख कैश बरामद हुआ है. इस दौरान एसीबी की टीम के साथ मौजूद पुलिसबल पर हमला करने की खबर भी आई है. पुलिस ने इस मामले में तीन एफआईआर दर्ज की हैं. अमानतुल्लाह के खिलाफ वक्फ बोर्ड में गड़बड़ी किए जाने के मामले में जांच चल रही है.
जानकारी के मुताबिक, ACB ऑफिस में लॉकअप ना होने की वजह से अमानतुल्लाह खान को शुक्रवार रात नजदीक के सिविल लाइन थाने के लॉकअप में रखा जाएगा. शनिवार दोपहर 12 बजे के बाद संबंधित कोर्ट में पेशी होगी. ACB अमानतुल्लाह खान को कोर्ट में पेश करने के बाद कस्टडी की अपील करेगी.
शुक्रवार को अमानतुल्लाह के दो करीबियों के ठिकानों से 24 लाख रुपए कैश और दो पिस्टल बरामद की गई हैं. इनमें एक पिस्टल विदेशी है, जिसका लाइसेंस नहीं है. ACB का कहना है कि अमानतुल्लाह के घर आज रेड मारी थी. उनके खिलाफ सुबूतों और आपत्तिजनक सामग्री के आधार पर गिरफ्तारी की गई है.
AAP के वार्ड प्रेसिडेंट के घर 12 लाख बरामद
ACB की रेड के दौरान आम आदमी पार्टी के वार्ड प्रेसिडेंट और अमानतुल्लाह के करीबी कौशर इमाम सिद्दकी के यहां से भी कैश, पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं. कौशर इमाम के घर से 12 लाख बरामद किए गए हैं. अब तक की रेड में कुल 24 लाख कैश और 2 हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं.
दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई के बारे में ये जानकारी दी...

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










