
अमरिंदर vs सिद्धू: दिल्ली में 3 घंटे चली मीटिंग, क्या सुलझेगा पंजाब में कांग्रेस का झगड़ा?
AajTak
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह दिल्ली में पार्टी पैनल से मुलाकात करने के लिए पहुंच चुके हैं. इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष और नवजोत सिंह सिद्धू समेत करीब दो दर्जन विधायक पैनल से मिल चुके हैं. बागियों ने अपनी ही सरकार पर जनता से वादाखिलाफी के संगीन आरोप मढ़े हैं.
पंजाब कांग्रेस में चल रहे सियासी ड्रामे में आज बड़ा दिन है. सीएम अमरिंदर सिंह की दिल्ली में पार्टी पैनल के साथ करीब तीन घंटे तक बैठक चली. बैठक के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि 6 महीने में चुनाव आ रहे हैं और ये हमारी पार्टी में आत्मनिरीक्षण है जो हमने किया है. इसके पहले पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष और नवजोत सिंह सिद्धू समेत करीब दो दर्जन विधायक पैनल से मिल चुके हैं. चुनाव से पहले पार्टी में इस फूट को लेकर आलाकमान ने तीन नेताओं का एक पैनल बनाया है.
हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










