
अमरनाथ यात्रियों के लिए फ्री इंटरनेट की सुविधा, इन 3 महत्वपूर्ण स्थानों पर WiFi एक्टिवेट
AajTak
जम्मू में डेरा डाले हुए अमरनाथ तीर्थयात्रियों ने इस सुविधा का स्वागत किया है और कहा है कि इससे वे अपने परिवारों के साथ जुड़े रह सकेंगे. इस बीच, अमरनाथ तीर्थयात्रियों ने अपने सरल तरीके से रजिस्ट्रेशन की सुविधा के लिए कई और काउंटर खोलने की मांग की है.
अमरनाथ तीर्थयात्रियों के लिए एक और गुड न्यूज है. सरकार ने यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर फ्री इंटरनेट की व्यवस्था की है. ताकि यात्रा के दौरान भी श्रद्धालु अपने परिवार से जुड़े रहें. शनिवार को यहां जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड (जेएससीएल) ने बेस कैंप भगवती नगर समेत तीन महत्वपूर्ण स्थानों पर वाईफाई जोन इंस्टॉल किए हैं.
इसके अलावा, दो अन्य जगहों पर भी वाईफाई जोन इंस्टॉल किए गए हैं. इनमें जम्मू रेलवे स्टेशन और मुख्य बस स्टैंड भी शामिल है. संचार सेवा से जुड़े अफसर ने बताया कि शहर में स्मार्ट सिटी योजना के तहत पहले से ही दो दर्जन से ज्यादा जगहों पर वाईफाई सेवाओं को शुरू करने का प्लान है. इनमें ये तीन स्थान ऐसे हैं, जहां पर्यटकों के अलावा छात्रों और व्यापार से जुड़ी एक्टिविटी ज्यादा रहती है.
एक बार में 500 MB तक डाटा मिलेगा
जम्मू शहर में स्मार्ट सिटी विकास परियोजनाओं के कार्यान्वयन के लिए जम्मू और कश्मीर सरकार द्वारा अगस्त 2017 में गठित एक विशेष प्रयोजन वाहन JSCL ने पिछले साल नवंबर में 20 और स्थानों पर वाईफाई हॉटस्पॉट स्थापित करने के लिए सेवा प्रदाता LMES के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. अधिकारियों ने कहा कि कोई भी उपयोगकर्ता सार्वजनिक वाईफाई सुविधा का लाभ उठा सकता है. यहां यात्री एक बार के पासवर्ड के जरिए लॉगिन और सत्यापन के बाद 500 एमबी तक मुफ्त इंटरनेट डाटा यूज कर सकेंगे.
तीर्थयात्रियों ने खुशी जताई
जम्मू में डेरा डाले हुए अमरनाथ तीर्थयात्रियों ने इस सुविधा का स्वागत किया है और कहा है कि इससे वे अपने परिवारों के साथ जुड़े रह सकेंगे. तीर्थयात्री अर्जुन कुमार ने कहा- केंद्र शासित प्रदेश में प्रवेश करने के बाद जम्मू-कश्मीर में प्रीपेड मोबाइल सिम कनेक्शन काम नहीं कर रहे हैं. सरकार द्वारा वाईफाई की सुविधा देना एक स्वागत योग्य कदम है.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








