
अमरनाथ यात्रा: कड़ी सुरक्षा के बीच बालटाल से पवित्र गुफा के रवाना हुआ पहला जत्था
AajTak
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने शनिवार को बालटाल बेस कैंप से हरी झंडी दिखाकर अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को रवाना किया. इससे पहले शुक्रवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू बेस कैंप से 3,488 तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को रवाना किया था.
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने शनिवार को बालटाल बेस कैंप से हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को पवित्र गुफा के लिए रवाना किया. 62 दिवसीय तीर्थयात्रा को गांदरबल के उपायुक्त श्यामबीर ने बालटाल बेस कैंप से हरी झंडी दिखाई और इस दौरान श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के अधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.
वहीं 4,400 से अधिक तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था शनिवार को एक सुरक्षित काफिले में जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से रवाना किया गया. इससे पहले शुक्रवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू बेस कैंप से 3,488 तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को रवाना किया था.
12 किमी की है यात्रा मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में स्थित बालटाल अमरनाथ यात्रा के दो मार्गों में से एक है. दूसरा मार्ग दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पहलगाम वाला है. तीर्थयात्री बेस कैंप से लगभग 13,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा मंदिर तक 12 किलोमीटर की यात्रा करेंगे. वार्षिक तीर्थयात्रा के लिए सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं. उपायुक्त श्यामबीर ने बताया कि बेस कैंपों में लगभग 6,000 यात्री पहुंचे हैं. उन्होंने कहा, 'मैं कामना करता हूं कि यात्रा सुचारू रूप से चले. मैं यात्रियों से अनुरोध करता हूं कि वे अपने आरएफआईडी कार्ड साथ रखें.'
श्यामबीर ने बताया कि स्वयंसेवकों और पर्वतीय बचाव दल को ट्रैक पर तैनात किया गया है. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर यात्री उनकी मदद ले सकते हैं. अधिकारी ने यह भी कहा कि स्थानीय लोगों के समर्थन के बिना यात्रा संभव नहीं होगी. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को जम्मू बेस कैंप से 3,488 तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था.
क्या करना चाहिए? >हर यात्री को यात्रा शुरू करने से पहले जम्मू-कश्मीर में निर्धारित स्थानों से अपना आरएफआईडी कार्ड प्राप्त करना होगा.
>सभी यात्रियों को यात्रा के दौरान हर समय एसएएसबी द्वारा जारी आरएफआईडी कार्ड पहनना अनिवार्य है.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.









