
अभी तो पंजाब-हरियाणा में पराली जली भी नहीं... फिर क्यों जहरीली होने लगी दिल्ली की हवा
AajTak
उत्तर भारत में सितंबर से स्मॉग बढ़ने लगा है, और पराली जलाने की घटनाएं भी जारी हैं, जिससे एयर क्वालिटी और खराब हो रही है. पंजाब के अमृतसर में अभी तक इस साल 56 पराली जलाने की घटनाएं दर्ज हुई हैं. आने वाले समय में दिल्ली की हवा और भी ख़राब हो सकती है.
उत्तर भारत में हर साल सितंबर से ही हवा में स्मॉग बढ़ने लगता है. इस साल भी दिल्ली और उसके आस-पास के इलाके पहले से ही खराब एयर क्वालिटी वाले मौसम में प्रवेश कर चुके हैं, जबकि असली सर्दी और फसल जलाने का ज़ोर अभी आना बाकी है.
पंजाब और हरियाणा के खेतों में पराली जलाने की घटनाएं शुरू हो चुकी हैं. ICAR–IARI के अनुसार, पंजाब में अमृतसर जिले में सबसे ज्यादा आग की घटनाएं दर्ज हुई हैं. कुल संख्या अभी अक्टूबर-नवंबर के पीक मुकाबले कम है, लेकिन यह बात साफ है कि पराली जलाने की शुरुआत तेज हो चुकी है. मानसून सीज़न खत्म होने के बाद और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के बहने से यह धुआं दिल्ली-एनसीआर तक पहुंच सकता है.
15 से 21 सितंबर के बीच उत्तर भारत में 64 स्टबल बर्निंग (पराली जलाने) की घटनाएं हुईं, जिनमें से 56 पंजाब में थीं. यह संख्या पिछले साल 7 और 2021 के 24 से काफी ज्यादा है. हरियाणा में 3 और यूपी में 4 घटनाएं हुईं, यह पिछले सालों के समान ही हैं. पंजाब के अमृतसर और आसपास के इलाके शुरुआती पराली जलाने के मुख्य केंद्र बने हुए हैं.
यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट की सख्ती का असर... पंजाब में पराली जलाने वाले 27 किसानों पर 1-1 लाख का जुर्माना, 14 पर FIR दर्ज
दिल्ली की हवा का हाल
दिल्ली की हवा सितंबर में पहले से ही खराब हो रही है. 2021 में सितंबर के अंत तक दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 76 था और अधिकांश दिन 'संतोषजनक' श्रेणी में थे. 2023 में यह औसत बढ़कर 97 हो गया, जिसमें कई दिन 'मध्यम' श्रेणी में आ गए. 2024 में भी यही पैटर्न रहा. इस तीन साल के आंकड़ों से यह साफ दिखता है कि सितंबर में हवा की गुणवत्ता खराब होना शुरू हो गई है, जो असली प्रदूषण के मौसम की चेतावनी है.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







