अभिषेक फिर फेल, 'सुंदर' प्रयोग पर सवाल... ये रहे हार के 5 कारण, वर्ल्ड कप में रुक गया टीम इंडिया का विजय रथ
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रन से हार का सामना करना पड़ा. शुरुआती झटकों के बाद भी भारतीय गेंदबाज दबाव बनाए नहीं रख सके और मिलर-ब्रेविस की साझेदारी ने मैच पलट दिया.
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 का मुकाबला खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया को 76 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा. इस हार के चलते टीम इंडिया का नेट रन रेट भी बुरी तरह से खराब हुआ है. जिसके चलते सेमीफाइनल में पहुंचने की भारत की उम्मीद को भी धक्का लगा है. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि इस करारी हार के पीछे क्या कारण रहे...
प्रेशर नहीं कायम रख सके भारतीय बॉलर्स
साउथ अफ्रीका की भी शुरुआत इस मैच में अच्छी नहीं थी. 20 के स्कोर पर साउथ अफ्रीका के तीन टॉप बल्लेबाज आउट हो गए थे. उम्मीद थी भारतीय बॉलर्स इस प्रेशर को बनाकर रखेंगे. लेकिन मिलर और ब्रेविश ने पूरा प्रेशर रिलीज कर दिया और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. दोनों के बीच 97 रनों की साझेदारी हो गई.
स्पिनर्स का फ्लॉप शो
इस मैच में साउथ अफ्रीका ने भारतीय स्पिनर्स को आड़े हाथों लिया. वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 47 रन लुटाए और सुंदर को 2 ओवर में 17 रन पड़े. स्पिनर्स के खाते में केवल 1 विकेट ही आए.
हार्दिक का आखिरी ओवर

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












