
अभिनंदन की ये तस्वीर देख ले पाकिस्तान, तब मार गिराया था F-16 विमान-आज वीरता का सम्मान
AajTak
वायुसेना के ग्रुप कैप्टन अभिनंदन को आज वीर चक्र से सम्मानित किया गया. उन्होंने बालाकोट एयरस्ट्राइक के अगले दिन पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था.
बालाकोट एयरस्ट्राइक के अगले दिन पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने वाले अभिनंदन वर्तमान (Abhinandan Varthaman) को आज 'वीर चक्र' से सम्मानित किया गया. बालाकोट स्ट्राइक (Balakot Air Strike) के वक्त वायुसेना में विंग कमांडर रहे अभिनंदन अब ग्रुप कैप्टन बन गए हैं और उन्होंने अपना लुक भी पूरी तरह बदल लिया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











