
अब ATM से 'मुफ्त' में निकाल सकेंगे बिना कार्ड के कैश, लागू हुआ RBI का ये नया नियम
AajTak
दरअसल RBI ने कार्ड-लैस कैश फैसिलिटी को लागू करने के लिए सभी बैंकों और एटीएम ऑपरेटरों को अपनी एटीएम मशीन UPI से इंटीग्रेट करने के लिए कहा है. इस सुविधा के चालू होन से सरकार को एटीएम पर होने वाली फ्रॉड की घटनाएं कम होने की उम्मीद है. इससे कार्ड क्लोनिंग, स्किमिंग, एटीएम मशीन की टेंपरिंग इत्यादि पर भी रोक लगेगी.
अगर आप घर से निकल चुके हैं, लेकिन अपना ATM Card साथ लाना भूल गए हैं. तब भी आपको घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अब आप बिना कार्ड के भी ATM Machine से कैश निकाल पाएंगे. RBI ने इसके लिए नियम नोटिफाई कर दिए हैं.
भारतीय रिजर्व बैंक ने अपने नोटिफिकेशन में कहा है कि देश के सभी बैंकों और एटीएम मशीन ऑपरेटरों को कार्ड के बिना कैश निकालने की फैसिलटी देनी होगी. अभी देश में कुछ बैंक अपने बैंक की एटीएम मशीन से कार्ड-लैस कैश विड्रॉल (Card-Less Cash Withdrawal Facility) की सुविधा देते हैं. इसमें आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक काफी आगे हैं.
बैंकों की ये सर्विस अभी सिर्फ ऑन-एंड-ऑन बेस पर ही मिलती है. इसमें एक बैंक के ग्राहक अपने ही बैंक के एटीएम मशीन से इस सर्विस का लाभ उठा सकते हैं. आरबीआई का ये नया नियम लागू होने के बाद अब देश के सारे बैंक और एटीएम मशीन पर ये सर्विस इंटरऑपरेबल बन जाएगी. इसका मतलब ये हुआ कि आप भले एसबीआई के ग्राहक हों या एचडीएफसी बैंक के आप किसी भी बैंक के एटीएम से भी कार्ड के बिना कैश निकाल सकेंगे.
भारत में कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने में UPI ने अपनी अलग पहचान बनाई है. इसने अपनी उपयोगिता साबित की है और इसके जैसा सस्ता डिजिटल लेन-देन विकल्प बाजार में दूसरा कोई नहीं है. अब यही UPI आपको एटीएम मशीन से बिना कार्ड के नकद निकालने में भी मदद करेगा.
दरअसल RBI ने कार्ड-लैस कैश फैसिलिटी को लागू करने के लिए सभी बैंकों और एटीएम ऑपरेटरों को अपनी एटीएम मशीन UPI से इंटीग्रेट करने के लिए कहा है. इसके लिए National Payments Corporation of India (NPCI) को भी निर्देश दिए गए हैं. इस तरह के लेन-देन में UPI से ग्राहक की पहचान सुनिश्चित होगी. जबकि सेटलमेंट एटीएम नेटवर्क या नेशनल फइनेंस स्विच से होगा.
RBI ने अपने दिशानिर्देशों में साफ किया है कि कार्ड-लैस तरीके से होने वाले सभी ट्रांजैक्शन शुल्क मुक्त होंगे. हालांकि एटीएम से नकद निकासी के नियम सामान्य कार्ड से होने वाली निकासी की तरह ही बने रहेंगे. यानी आपके बैंक ने एटीएम विड्रॉल की जो लिमिट (ATM Withdrawal Limits)तय की होंगी, वो बनी रहेंगी.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










