
अब रामजन्मभूमि की सुरक्षा करेगी स्पेशल बनाई हुई फोर्स SSF, प्राण प्रतिष्ठा से पहले बड़ा फैसला
AajTak
अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि की सुरक्षा में बड़ा बदलाव होगा. अब रामलला और मंदिर की सुरक्षा की जिम्मेदारी SSF के हाथों में होगी. यूपी सरकार ने हाल ही में पीएसी और पुलिस के जवानों को मिलाकर इस नई फोर्स का गठन किया है. इन्हें महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए खासतौर पर तैयार किया गया है.
अयोध्या में राम जन्मभूमि की सुरक्षा में बड़ा बदलाव किया गया है. अब इसकी सुरक्षा की कमान SSF के हाथों में होगी जिसका गठन यूपी सरकार ने हाल ही में किया है. इस फोर्स को यूपी पुलिस और पीएसी के सर्वश्रेष्ठ जवानों को चुनकर बनाया गया है जिन्हें विशेष सुरक्षा के लिए ट्रेनिंग दी गई है.
सुरक्षा की कमान संभालने के लिए एसएसएफ की बटालियन अयोध्या पहुंच चुकी है. हालांकि अभी उनकी एक सप्ताह की स्पेशल ट्रेनिंग होगी. इस दौरान उन्हें सुरक्षा चुनौतियों और उससे निपटने को लेकर जानकारी दी जाएगी. किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कारवाई को लेकर उन्हें लोकेशन और रूट मैप की भी जानकारी दी जाएगी.
बेहद खास हैं SSF के जवान
राज्य सरकार द्वारा गठित एसएसएफ पीएसी और यूपी पुलिस के श्रेष्ठ जवानों को मिलाकर तैयार किया गया है. सोमवार की रात एसएसएफ की दो बटालियन अयोध्या पहुंची. अयोध्या के सीओ एसके गौतम समेत पुलिस अफसरों ने जवानों को गुलदस्ता देकर स्वागत किया.
अब इन जवानों की एक सप्ताह की स्पेशल ट्रेनिंग होगी. ट्रेनिंग के बाद श्री राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा व्यवस्था उनके हवाले हो जाएगी. अयोध्या के सीओ एसके गौतम के अनुसार राम जन्मभूमि की सुरक्षा में 280 एसएसएफ के जवान तैनात होंगे.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










