
अब 'राज निवास' नहीं, 'लोक निवास'... बदल गया लद्दाख में उपराज्यपाल के आवास का नाम
AajTak
लद्दाख के उपराज्यपाल (LG) कविंदर गुप्ता के आधिकारिक आवास 'राज निवास' का नाम बदलकर अब 'लोक निवास' कर दिया गया है. स्वयं उपराज्यपाल ने लेह स्थित अपने आवास के बाहर 'लोक निवास' की पट्टिका लगाई. उपराज्यपाल गुप्ता ने कहा कि नाम बदलने से मानसिकता बदलती है और अब ये संदेश जाएगा कि यहां शासन करने नहीं, बल्कि लोगों की सेवा करने के लिए काम किया जा रहा है.
लद्दाख के उपराज्यपाल ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) कविंदर गुप्ता ने अपने आधिकारिक आवास ‘राज निवास’ का नाम बदलकर ‘लोक निवास’ कर दिया है. इसके बाद आज सुबह एलजी ने स्वयं लेह स्थित अपने निवास के मुख्य द्वार पर लोक निवास का नया नेमप्लेट लगाया.
इस बदलाव पर प्रतिक्रिया देते हुए लद्दाख के एलजी कविंदर गुप्ता ने कहा, 'पिछले चार महीनों से हमने दरवाजे सभी के लिए खोल रखे हैं. कोई भी व्यक्ति मिलना चाहे, हम मिलते हैं. हमने ‘स्वागतम् पोर्टल’ भी शुरू किया है. नाम में बदलाव से मानसिकता में बदलाव आता है. अब लोग जान गए हैं कि यहां जो भी बैठा है, वह शासन करने नहीं, जनता की सेवा करने आया है. इस बदलाव का मैं स्वागत करता हूं.'
गौरतलब है कि लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद से ही यहां के उपराज्यपाल निवास को ‘राज निवास’ कहा जाता रहा है. कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने लंबे वक्त से मांग की थी कि नाम में ‘राज’ शब्द हटाया जाए, क्योंकि ये औपनिवेशिक दौर की याद दिलाता है और जनता से दूरी का प्रतीक है.
एलजी कविंदर गुप्ता ने सत्ता संभालते ही जनता के साथ सीधा संवाद बढ़ाने की पहल शुरू की थी. अब इस नाम परिवर्तन को उनकी ‘जनता के दरबार में उपराज्यपाल’ वाली सोच का प्रतीक माना जा रहा है.
वहीं, नाम बदलने का ये फैसला लद्दाख में प्रशासन और जनता के बीच की दूरी को कम करने के प्रयासों के रूप में देखा जा रहा है.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







