
अब मोदी और कांग्रेस, दोनों के निशाने पर केजरीवाल का 'भ्रष्टाचार'!
AajTak
अरविंद केजरीवाल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘आप-दा’ कहते हुए हमला तो पहले ही बोल दिया था, अब 'शीशमहल' भी उनके निशाने पर है. और दिल्ली चुनाव में, बीजेपी से तो आगे फिर से कांग्रेस नजर आ रही है, क्योंकि अजय माकन ने अरविंद केजरीवाल पर हेल्थ घोटाले का आरोप लगाया है.
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल बीजेपी और कांग्रेस दोनो के निशाने पर आ चुके हैं. देखा जाये तो अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बीजेपी जो फसल काट रही है, उसके बीज तो कांग्रेस की तरफ से ही बोए गये थे.
दिल्ली चुनाव प्रचार में अब मुश्किल से दस दिन बचे हैं, और बीजेपी के बाद अब कांग्रेस की तोपों का मुंह भी अरविंद केजरीवाल की ओर होता जा रहा है. दिल्ली शराब घोटाले को लेकर शुरू से आक्रामक रहे कांग्रेस नेता आजय माकन अब हेल्थ घोटाले की जानकारी लेकर आए हैं - बड़ा सवाल ये है कि क्या दस दिन में कांग्रेस मुद्दा बना पाएगी?
कांग्रेस के मुताबिक, CAG रिपोर्ट में अरविंद केजरीवाल पर 382 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप है भी, तो क्या अब आम आदमी पार्टी को फर्क नहीं पड़ता?
मोदी के निशाने पर केजरीवाल का 'शीशमहल'
दिल्ली के मुख्यमंत्री रहते अरविंद केजरीवाल पर सरकारी आवास में हुए निर्माण में भी घोटाले का आरोप लगा है, जो जांच के घेरे में है.
दिल्ली की एक चुनावी रैली में अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'शीशमहल’ आम आदमी पार्टी के धोखे और झूठ का उदाहरण है. बोले, दिल्ली वाले AAP वालों की 'आप-दा' और उनके झूठ और फरेब से अब ऊब चुके हैं.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








