
अब मैं तुम्हारे लायक नहीं... SDM ज्योति और बक्सर के पिंटू को ज़रूर पढ़नी चाहिए आदित्य-वर्षा की ये कहानी
AajTak
SDM ज्योति मौर्य और आलोक मौर्य की कहानी का असर अब दूसरे लोगों की जिंदगी पर भी पड़ रहा है. दो लोगों के बीच में अब अविश्वास का दौर भी देखने को मिल रहा है. लेकिन इस दौर में कई कहानियां ऐसी हैं, जिनके बारे में चर्चा की जानी चाहिए.
इस वक्त पूरे देश में एक महिला की 'बेवफाई' की चर्चा जोर शोर से हो रही है. ये महिला हैं बरेली की SDM ज्योति मौर्य. ज्योति और उनके पति आलोक ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं. शक और टूटे भरोसे से कूट कूटकर भरी पति पत्नी की ये कहानी अब दूसरे कपल्स के बीच भी अविश्वास पैदा कर रही है. समाज के दिमाग पर पड़े जिन तालों को खोलने के लिए न जाने कितनी कुर्बानियां और मशक्कत की गईं, वो ताले अब फिर से जड़े जा रहे हैं.
बिहार के बक्सर से एक मामला सामने आया, जहां पिंटू नाम के शख्स ने अपनी पत्नी खुशबू की कोचिंग छुड़वा दी. उसने कहा कि वो पत्नी से प्यार करता है और नहीं चाहता कि वो बड़ी अफसर बनने के बाद ज्योति मौर्य की तरह उसे छोड़ दे. उसने ज्योति के कई वीडियो देखे हैं. दूसरी तरफ खुशबू का कहना है कि वो बीपीएससी की कोचिंग कर अफसर बनना चाहती है. मगर ज्योति के वीडियो वायरल होने के बाद उसका पति कोचिंग में पढ़ने नहीं दे रहा.
पति बोल रहे- 'बेटी पढ़ाओ पत्नी नहीं'
गौर करने वाली बात ये है कि आज ज्योति मौर्य और आलोक मौर्य की कहानी हर किसी की जुबान पर है. कई पति अब अपनी पत्नियों को अफसर नहीं बनाना चाहते. जिनकी पत्नियां बाहर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए गई हैं, वो भी चाहते हैं कि वो अब घर वापस लौट आएं. उनका कहना है, 'बेटी पढ़ाओ पत्नी नहीं.' सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आई हुई है. एक पत्नी की बेवफाई, न जाने कितनी पत्नियों की वफ़ा पर भारी पड़ रही है.
ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी कहानी बताने जा रहे हैं, जिसे पढ़कर शायद वो विश्वास वापस लौट आए, जो ज्योति मौर्य की कहानी से खत्म हो रहा है. ये कहानी है आदित्य वशिष्ट और वर्षा शुक्ला की. आदित्य की जिंदगी में जब भयंकर तूफान आया, तब उन्होंने अपनी पत्नी से कहा कि उन्हें छोड़कर चली जाए. लेकिन पत्नी ने इससे साफ इनकार कर दिया. वो हर कदम पर अपने पति का साथ देती रहीं. वो उन्हें एक बार फिर हंसती खेलती जिंदगी के धरातल पर लाने में सफल भी हुईं.
ग्रेजुएशन के बाद की थी शादी

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












