
अब महंगी होगी UBER की सर्विस, देना होगा 12 फीसदी ज्यादा किराया
AajTak
देश में पेट्रोल डीजल और सीएनजी के दाम काफी तेजी से बढ़े हैं. इस वजह से UBER और Ola के ड्राइवर लगातार मांग कर रहे हैं कि उनके रेट बढ़ाए जाएं. अब UBER कंपनी ने इस मांग को स्वीकार कर लिया है और 12 फीसदी तक रेट बढ़ा दिए गए हैं.
देश में पेट्रोल डीजल और सीएनजी के दाम काफी तेजी से बढ़े हैं. इस वजह से UBER और Ola के ड्राइवर लगातार मांग कर रहे हैं कि कैब सर्विस के रेट बढ़ाए जाएं. अब UBER कंपनी ने इस मांग को स्वीकार कर लिया है और 12 फीसदी तक रेट बढ़ा दिए गए हैं.
जारी बयान में साउथ एशिया और भारत के UBER हेड नितीश भूषण ने कहा है कि हम अपने ड्राइवरों के फीडबैक को समझते हैं. उन्हें इस बात की चिंता है कि तेल की कीमतें अचानक से काफी ज्यादा बढ़ गई हैं. अपने उन ड्राइवरों की मदद करने के लिए हम ट्रिप प्राइज दिल्ली-एनसीआर में 12 फीसदी बढ़ा रहे हैं. हम आगे भी तेल की कीमतों पर नजर बनाए रखेंगे और जरूरत पड़ने पर और फैसले लेंगे. अब ये फैसला उस समय लिया गया है जब दोनों ओला और उबर के ड्राइवर हड़ताल पर चले गए थे. ये हड़ताल भी तब शुरू हुई थी जब कंपनी ने उनकी मांग को लेकर कोई फैसला नहीं लिया.
अब उबर ने एक कदम आगे बढ़कर अपनी तरफ से 12 फीसदी तक दाम बढ़ा दिए हैं. ऐसे में अब यात्रियों को उबर में ट्रैवल करते समय 12 फीसदी ज्यादा फेयर देना पड़ेगा. ऐसे में उनकी जेब पर जरूर इस फैसले का असर पड़ने वाला है. वहीं दूसरी तरफ ड्राइवर कुछ हद तक राहत महसूस कर सकते हैं. वैसे यहां पर ये जानना जरूरी है कि जो मांग उबर के ड्राइवर कर रहे थे, वैसी ही मांग ओला के ड्राइवरों द्वारा भी हो रही थी. अब जब उबर ने फेयर हाइक का फैसला ले लिया है, ऐसे में इसका असर ओला पर भी पड़ सकता है. कंपनी पर भी ड्राइवरों की मांग मानने का दवाब बढ़ जाएगा.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










