
अब बिना इंसान के चलेगा कंप्यूटर, OpenAI ने लॉन्च किया GPT-5.4 मॉडल, फोन और वेब पर आया सपोर्ट
AajTak
OpenAI का पहला ऐसा मॉडल भी है जिसमें नेटिव कंप्यूटर-यूज कैपिलिबिटीज दी गई है. इसका सीधा सा मतलब है कि AI सिस्टम यूजर की ओर से कंप्यूटर ऑपरेट किया जा सकेगा और अलग-अलग एप्लीकेशन में जाकर काम भी कर सकेगा. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
AI आने के बाद बहुत से काम ऑटोमेटिक मोड पर हो रहे हैं और अब कंप्यूटर भी बिना इंसान के काम कर सकेगा. दरअसल, ChatGPT मेकर OpenAI ने नया मॉडल GPT-5.4 लॉन्च कर दिया है.
यह AI मॉडल ऐसे डिजाइन किया है कि यह कई प्रोफेशनल काम कर सकेगा. जैसे प्रजेंटेशन, स्प्रेडशीट्स और डॉक्यूमेंट आदि तैयार करना शामिल है.
टेक्स्ट और वीडियो जनरेट से आगे निकला
अब यह टेक्स्ट और वीडियो जनरेट करने से आगे निकल चुका है. कंपनी के मुताबिक, GPT-5.4 में रीजनिंग, कोडिंग और ऑफिस से जुड़े कॉमन टास्क को बेहतर तरीके से करने की क्षमता को जोड़ा गया है.
ओपनएआई का पहला ऐसा मॉडल
OpenAI का GPT-5.4 पहला ऐसा मॉडल भी है जिसमें नेटिव कंप्यूटर-यूज कैपिलिबिटीज दी गई है. इसका सीधा सा मतलब है कि AI सिस्टम यूजर की ओर से कंप्यूटर ऑपरेट किया जा सकेगा और अलग-अलग एप्लीकेशन में जाकर काम भी कर सकेगा.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.











