
अब न समंदर में चीन की धाक रहेगी, न पाकिस्तान की धमकी चलेगी... राफेल-M आने से ऐसे बदलेगा अरब सागर का पावर बैलेंस
AajTak
भारत और फ्रांस ने आज भारतीय नौसेना के लिए 26 राफेल मरीन विमानों की खरीद के लिए 63,000 करोड़ रुपये के मेगा सौदे पर हस्ताक्षर किए. इस समझौते पर भारतीय पक्ष की ओर से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और नौसेना उप प्रमुख वाइस एडमिरल के स्वामीनाथन मौजूद थे.
राफेल मरीन फाइटर जेट (Rafale-M) भारतीय नौसेना के लिए एक महत्वपूर्ण रक्षा संपत्ति के रूप में उभर रहा है. फ्रांस की डैसो एविएशन द्वारा निर्मित यह मल्टीरोल फाइटर जेट न केवल भारतीय वायुसेना की ताकत को बढ़ा चुका है, बल्कि अब नौसेना के लिए भी एक गेम-चेंजर साबित होने जा रहा है. इस समझौते पर भारतीय पक्ष की ओर से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और नौसेना उप प्रमुख वाइस एडमिरल के स्वामीनाथन मौजूद थे.
भारत और फ्रांस के बीच हाल ही में 26 राफेल मरीन जेट्स की 63,000 करोड़ रुपये की डील को अंतिम रूप दिया है, जो भारत की सामरिक और समुद्री सुरक्षा को नए आयाम देगी. इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे कि राफेल मरीन फाइटर जेट भारत के लिए क्यों महत्वपूर्ण है. इसकी विशेषताएं और यह भारतीय नौसेना की रणनीति को कैसे मजबूत करेगा?
यह भी पढ़ें: जिस चीनी PL-15 मिसाइल के दम पर कूद रहा पाकिस्तान, उसकी भी भारत के पास है काट...
कैसा है ये सौदा?
सौदे की कीमत: 63,000 करोड़ रुपयेविमानों की संख्या: 26 राफेल मरीन (22 सिंगल-सीट और 4 ट्विन-सीट ट्रेनर)उद्देश्य: भारतीय नौसेना की समुद्री हड़ताल और वायु रक्षा क्षमताओं को बढ़ानातैनाती: आईएनएस विक्रांत और आईएनएस विक्रमादित्य विमान वाहक पोतों पर तैनात किए जाएंगेडिलीवरी: पहली खेप 2029 तक मिलने की उम्मीद, पूरी डिलीवरी 2031 तक होने की संभावना

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










