
अब नहीं मिलेगा Pulsar का ये मॉडल, कंपनी ने दूसरी बार किया मार्केट से आउट
AajTak
ये पहली बार नहीं है, जब पल्सर 180 को कंपनी ने बंद किया है. इससे पहले कंपनी ने साल 2019 में भी इसकी बिक्री बंद कर दी थी. इसके पीछे BS6-एमिशन नॉर्म्स थे. लेकिन पिछले साल फरवरी में कंपनी इसे Pulsar 180F के रूप में लेकर आई थी. बजाज पल्सर के लाइनअप में नई बाइक उतार सकती है.
बजाज (Bajaj) की पॉपुलर बाइक्स में से एक पल्सर (Bajaj Pulsar) का सबसे पहला मॉडल अब भारतीय मार्केट (Indian Market) में नजर नहीं आएगा. कंपनी ने इस मॉडल को बंद करने का फैसला किया है. बजाज लगातार पल्सर के लाइनअप में नए मॉडल को अपटेड करने में जुटी है. आने वाले समय में कंपनी नई पल्सर पेश करने वाली है. हालांकि, कंपनी ने पल्सर 180 को बंद करने को लेकर कोई आधिकरिक बयान नहीं जारी किया है, लेकिन इसे बजाज की ऑफिशियल वेबसाइट से हटा दिया गया है.
2019 में भी किया था बंद
हालांकि, ये पहली बार नहीं है, जब पल्सर 180 को कंपनी ने बंद किया है. इससे पहले कंपनी ने साल 2019 में भी इसकी बिक्री बंद कर दी थी. इसके पीछे BS6-एमिशन नॉर्म्स थे. लेकिन पिछले साल फरवरी में कंपनी इसे Pulsar 180F के रूप में लेकर आई थी. माना जा रहा है कि कंपनी इसे बंद कर के पल्सर के लाइन अप में नए मॉडल को शामिल कर सकती है. कंपनी ने पहली बार पल्सर सीरीज को 2001 में लॉन्च किया था.
मिलते थे ये फीचर्स
पल्सर 180cc मॉडल 178.6cc सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन के साथ आती थी. इसमें पांच गियरबॉक्स मिलता था. इसक फीचर्स की बात करें, तो इसमें हैलोजन हेडलैंप और सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ आती थी. बाइक में 280mm फ्रंट डिस्क और 230mm रियर डिस्क से लैस थी. फ्रेम को आगे की तरफ टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में मोनो-शॉक सस्पेंशन सेटअप मिलता था.
इतनी थी कीमत

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.











