
अब दिल्ली में ब्लैक फंगस की एंट्री, मूलचंद अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव मरीज की गई जान
AajTak
कोरोना की दूसरी लहर का सामना कर रही दिल्ली में ब्लैक फंगस का पहला मामला दर्ज किया गया है. दिल्ली के मूलचंद अस्पताल में इस बीमारी के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है.
कोरोना वायरस की दूसरी लहर का सामना कर रही दिल्ली में ब्लैक फंगस का पहला मामला दर्ज किया गया है. इस बीमारी की वजह से एक व्यक्ति की जान चली गई है. दिल्ली के मशहूर मूलचंद अस्पताल में 16 मई को ये मामला आया. मूलचंद अस्पताल के डॉ. भगवान मंत्री ने इस बारे में पूरी जानकारी दी है. डॉ. भगवान के मुताबिक, मेरठ का रहने वाला 37 साल का एक व्यक्ति जो कोरोना पॉजिटिव था, उसमें ब्लैक फंगस के लक्षण पाए गए थे. कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उसका इलाज घर में चल रहा था, उसे हाई ब्लड शुगर था. डॉक्टर ने बताया कि जब 16 मई को मरीज को मूलचंद अस्पताल में लाया गया, तो उसकी आंखों में सूजन थी और चेहरा भी सूजा हुआ था. मरीज की आंखें लाल थी, साथ ही उसकी नाक में से भी खून बहने की शिकायत थी. जब सभी टेस्ट किए गए, तो ब्लैक फंगस की बात सामने आई और उसके बाद सर्जरी को प्लान किया गया. मूलचंद अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि सर्जरी और अन्य कोशिशों के बाद मरीज को कार्डिएक अरेस्ट हुआ और उसे बचाया नहीं जा सका. कोरोना संकट के बीच ब्लैक फंगस की समस्या को लेकर डॉ. भगवान ने बताया कि ब्लैक फंगस के कारण मृत्यु दर ज्यादा है, साथ ही इससे मरीजों की आंखों को अधिक नुकसान होता है. डॉक्टर ने बताया कि अधिक मात्रा में दवाई देना, मरीज को डायबिटीज़ होना या अन्य लक्षण के कारण उसकी जान को खतरा हो सकता है. कई राज्यों में तबाही मचा चुका है ब्लैक फंगस बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर के बीच ब्लैक फंगस के मामले बढ़े हैं. गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश और कर्नाटक के अलावा अन्य कुछ राज्यों में भी ये मामले दर्ज किए गए हैं. ब्लैक फंगस के दौरान काम आने वाली एंफोटेरिसिन बी की कमी कई राज्यों में दर्ज की गई है, जबकि राज्य सरकारें अपनी ओर से अब इससे निपटने की तैयारी कर रही हैं. हालात ये हैं कि कर्नाटक के बेंगलुरु में 15 दिनों में ब्लैक फंगस के 75 केस दर्ज किए गए थे, जबकि राजस्थान में भी इस बीमारी के कारण कई लोगों की जान जा चुकी है. कई राज्य सरकारों ने अपील की है कि केंद्र को जल्द से जल्द इस बीमारी का अध्ययन करना चाहिए,ताकि इससे निपटा जा सके.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










