
'अब तुम्हारी बारी है डॉक्टर', 14 साल के लड़के के दीवार पर लिखे वो शब्द, जिससे 13 साल पहले सीरिया में भड़क गया था विद्रोह
AajTak
राष्ट्रपति असद को सीरिया की सत्ता से उखाड़ फेंकने के मकसद से शुरू हुआ गृह युद्ध अब शायद खत्म हो जाए. 2011 में राष्ट्रपति असद को बेदखल करने के लिए विद्रोह शुरू हुआ था. अब राष्ट्रपति असद ने देश छोड़ दिया है. सीरिया में इस गृह युद्ध की शुरुआत 14 साल के मौविया स्यास्नेह से शुरू हुआ था. स्यास्नेह ने दीवार पर असद के खिलाफ कुछ बातें लिखी थीं, जिसके बाद गृह युद्ध छिड़ गया था.
सीरिया में असद परिवार का शासन खत्म हो गया है. सीरिया की सत्ता में 53 साल से असद परिवार का कब्जा था. रविवार को विद्रोहियों ने राजधानी दमिश्क पर कब्जा कर लिया. विद्रोहियों के कब्जे से पहले ही राष्ट्रपति बशर अल-असद देश छोड़कर रूस भाग गए.
बशर अल-असद 2000 से सत्ता में थे. उनसे पहले उनके पिता हाफिज अल-असद ने 29 साल तक राज किया था. पिता के निधन के बाद ही बशर ने सीरिया की सत्ता संभाली थी.
असद परिवार को तानाशाह की तरह देखा जाता था. साल 2011 में जब सीरिया में विरोध प्रदर्शन शुरू हुए तो राष्ट्रपति बशर ने इन्हें क्रूरता से दबाने की कोशिश की. इसके बाद ही यहां सिविल वॉर छिड़ गया. लगभग 13 साल पहले सीरिया में असद के खिलाफ जो विद्रोह शुरू हुआ था, उसकी शुरुआत एक 14 साल के लड़के ने की थी. उस लड़के का नाम था- मौविया स्यास्नेह.
'अब तुम्हारी बारी है डॉक्टर'
फरवरी 2011 में दक्षिणी सीरिया के दारा शहर के एक स्कूल की दीवार पर सरकार विरोधी बात लिखी गई. ये बात मौविया स्यास्नेह ने लिखी थी. उसने लिखा था, 'एजाक अल डोर, या डॉक्टर.' हिंदी में इसका मतलब हुआ 'अब तुम्हारी बारी है डॉक्टर.'
यहां डॉक्टर से इशारा बशर अल-असद की तरफ था. क्योंकि सत्ता में आने से पहले बशर पेशे से डॉक्टर थे. उन्होंने लंदन में आई सर्जन की ट्रेनिंग ली थी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







