
अब जी भर कर रोइये, वैज्ञानिकों ने बनाईं आंसू की ग्रंथियां...इन बीमारियों से बचाएंगी
AajTak
अब सुबकना छोड़िए. साइंटिस्ट्स ने ऐसी ग्रंथियां बनाई हैं जिनकी बदौलत आप जी भर कर रो सकते हैं. यानी ढेर सारे आंसू निकाल सकते हैं. इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है. बल्कि इससे आपको फायदा होगा. ज्यादा आंसू निकलने से आंखें साफ रहेंगी. आंसू से संबंधित बीमारियां दूर रहेंगी. आइए जानते हैं कि नीदरलैंड्स के वैज्ञानिकों ने ये आंसू ग्रंथियां (Tear Glands) कैसे बनाईं? इनका क्या काम है?
अब सुबकना छोड़िए. जी भरकर रोइए, क्योंकि साइंटिस्ट्स ने ऐसी ग्रंथियां बनाई हैं जिनकी बदौलत आप ढेर सारे आंसू निकाल सकते हैं. इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है. बल्कि इससे आपको फायदा होगा. ज्यादा आंसू निकलने से आंखें साफ रहेंगी. आंसू से संबंधित बीमारियां दूर रहेंगी. आइए जानते हैं कि नीदरलैंड्स के वैज्ञानिकों ने ये आंसू ग्रंथियां (Tear Glands) कैसे बनाईं? इनका क्या काम है? (फोटोःगेटी) नीदरलैंड्स के ह्यूब्रेच इंस्टीट्यूट फॉर डेवलपमेंटल बायोलॉजी एंड स्टेम सेल (Hubrecht Institute for developmental biology and stem cell) और प्रिंसेस मैक्सिमा सेंटर फॉर पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी (Princess Máxima Center for pediatric oncology) के वैज्ञानिकों ने इन आंसू ग्रंथियों को विकसित किया है. (फोटोःगेटी) इन ग्रंथियों को विकसित करने वाले वैज्ञानिकों के लीडर हांस क्लेवर्स ने बताया कि सबसे बड़ी चुनौती थी ऐसी टेक्नोलॉजी विकसित करना जिससे आंखों के चारों तरफ के गट्स बन सकें. क्योंकि आमतौर पर ये गट्स हर पांच दिन बाद अपनी लेयर बदलते हैं. लेकिन हांस की टीम ने इसमें सफलता हासिल की है. (फोटोःगेटी)More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












