
अब कार कंपनियों को देने होंगे 6 एयरबैग, कब से लागू होगा नियम, नितिन गडकरी ने बताई तारीख
AajTak
जैसा कि पहले से कयास लगाए जा रहे थे कि सरकार जल्द एयरबैग को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है. गुरुवार को केंद्रीय परिवहन मंत्री एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari ने गुरुवार को ट्वीट के जरिए जानकारी साझा करते हुए कहा कि एक अक्टूबर से कारों में 6 एयरबैग जरूरी होंगे.
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने कारों में एयरबैग को लेकर बड़ी घोषणा की. इसके तहत अब कंपनियों को कारों में न्यूनतम छह एयरबैग (6 Airbags) देने होंगे. नितिन गडकरी ने 1 अक्टूबर 2023 से यात्री कारों (M-1 कैटेगरी) में न्यूनतम 6 एयरबैग अनिवार्य करने वाले प्रस्ताव को लागू करने का ऐलान किया.
ट्वीट कर साझा की जानकारी
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री Nitin Gadkari ने गुरुवार को ट्वीट (Tweet) के जरिए ये जानकारी साझा करते हुए कहा कि एक अक्टूबर 2023 से कारों में 6 एयरबैग जरूरी होंगे. पहले से कयास लगाए जा रहे थे कि सरकार जल्द एयरबैग को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है. लेकिन, इसे तय डेडलाइन से आगे बढ़ाया गया है. गडकरी ने ट्वीट में कहा कि मोटर वाहनों में यात्रा करने वाले सभी यात्रियों की सुरक्षा लागत और वेरिएंट की परवाह किए बिना सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता है.
इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने अपने गुरुवार को किए ट्वीट में ऑटो उद्योग के सामने मौजूद वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला की चुनौतियों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि सप्लाई चेन की दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए इस प्रस्ताव के लिए अगले साल की यह तारीख तय की गई है. परिवहन वेबसाइट के मुताबिक, M-1 कैटेगरी की कारें वो होती हैं, जिनमें ड्राइवर सीट को मिलाकर कुल 8 सीटें होती हैं.
Considering the global supply chain constraints being faced by the auto industry and its impact on the macroeconomic scenario, it has been decided to implement the proposal mandating a minimum of 6 Airbags in Passenger Cars (M-1 Category) w.e.f 01st October 2023.
कार निर्माताओं को सुनाई थी खरी-खरी

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










