
अब ऑटो चालक का बेटा बनेगा सेना में लेफ्टिनेंट, पढ़िए सफलता की कहानी
AajTak
झारखंड के देवघर में एक ऑटो चालक के बेटे ने सेना में लेफ्टिनेंट बनकर अपने माता-पिता का नाम रौशन कर दिया. एनडीए पास करने के बाद ऑटो चालक संजय दूबे ने बेटे सचिन को मिठाई खिलाकर उसकी सफलता का जश्न मनाया. एनडीए पास करने के बाद सचिन की मां ने बताया कि उनका बेटा बचपन से ही प्रतिभाशाली था.
बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में अब एक ऑटो चालक का बेटा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनेगा. सेना में लेफ्टिनेंट पद के लिए चुने जाने के बाद इस ऑटो चालक के घर में जश्न का माहौल है.
देवघर के रहने वाले ऑटो चालक संजय दूबे के पुत्र सचिन दूबे ने देवघर शहर और झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है. सचिन दूबे का चयन एनडीए (नेशनल डिफेंस एकेडमी) के 150 वें बैच में हुआ है.
SSB इंटरव्यू और लिखित परीक्षा के परिणाम के आधार पर देशभर से कुल 538 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है. इनमें सचिन दूबे ने अखिल भारतीय स्तर पर 338 वां रैंक हासिल किया है.
इस बैच में चयनित होने वाला सचिन ने झारखंड में दूसरा स्थान हासिल किया है. उसे सेना की तरफ से ज्वाइनिंग लेटर भी मिल गया है. अब सचिन दूबे भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनेंगे. इस सफलता पर पिता संजय दूबे ने मिठाई खिलाकर बेटे की इस उपलब्धि का जश्न मनाया.
वहीं उसकी मां और गृहिणी बबीता देवी ने बताया कि उनके होनहार पुत्र सचिन दूबे ने 10वीं तक की पढ़ाई देवघर डीएबी स्कूल से की थी और उसके बाद उच्च शिक्षा बोकारो से ली थी.
वहीं बेटे ने इस सफलता का श्रेय माता-पिता और परिवार को दिया. सचिन ने बताया कि कभी भी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए, मेहनत करने वालों को सफलता मिलती ही है. मैंने भी हिम्मत नहीं हारी और आज मैं सफल हुआ. (इनपुट - शैलेन्द्र मिश्रा)

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.








