
'अब आया न लाइन पे…', T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के यू-टर्न पर लोग ऐसे ले रहे मजे
AajTak
भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार की धमकी देने वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अब अपना ही बयान पलट दिया. जैसे ही यह खबर सामने आई, इंटरनेट मीम्स और रिएक्शन की बाढ़ आ गई जो थमने का नाम नहीं ले रही है.
इंटरनेट अगर सबसे ज़्यादा किसी के मजे ले रहा है, तो वह है पाकिस्तान के. ये थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वजह है पाकिस्तान क्रिकेट की कभी हां, कभी ना. 15 फरवरी 2026 को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच का वहां के प्रधानमंत्री ने बॉयकॉट करने का ऐलान कर दिया था. लेकिन हालात ऐसे बने कि पाकिस्तान अपनी बात पर टिक ना सका. अब राजी हो गया, लेकिन कुछ शर्तों के साथ… या यूं कहें, उसे होना ही था. मजबूरी थी.
15 फरवरी को होने वाला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का भारत–पाकिस्तान मैच अब तय कार्यक्रम के अनुसार ही खेला जाएगा. पाकिस्तान सरकार ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से बातचीत के बाद अपनी टीम को खेलने का निर्देश दिया, जबकि कुछ दिनों पहले तक पाकिस्तान इस मैच का बहिष्कार करने का संकेत दे रहा था.
यह भी पढ़ें: बहिष्कार भी फेल, शर्तें भी खारिज, फिर... नकवी ने खुद खोला पाकिस्तान के यू-टर्न का सीक्रेट
जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की जमकर खिंचाई शुरू हो गई. आइए देखते हैं कुछ ऐसे ही मजेदार पोस्ट, जहां पाकिस्तान के इस हालात के मजे लिए जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: बर्बादी का डर, ICC का खौफ और डिप्लोमेसी... पाकिस्तान ने कैसे छोड़ा भारत संग बायकॉट का राग?
पाकिस्तानी क्रिकेट अधिकारी अपने ही प्रधानमंत्री को 'प्रीमेच्योर बॉयकॉट एनाउंसमेंट' के लिए 'बेल्ट ट्रीटमेंट' दे रहे हैं. पोस्ट में यह भी कहा गया कि पाकिस्तान को शुक्रगुजार होना चाहिए कि आईसीसी ने उनकी बेवकूफी को नजरअंदाज किया और मैच को संभावित विवाद से बचा लिया.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










