
अब्बास के बाद कौन... क्या मऊ सीट पर ये मुख्तार फैमिली की सियासत का द एंड है?
AajTak
मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की विधायकी जाने के बाद अब चर्चा इस बात को लेकर हो रही है कि अंसारी परिवार से इस सीट पर कौन उतरेगा? उपचुनाव में इस सीट पर अंसारी परिवार के सियासी दबदबे का भी टेस्ट होगा.
उत्तर प्रदेश की मऊ सदर विधानसभा सीट से विधायक रहे अब्बास अंसारी की विधायकी चली गई है. अब्बास अंसारी 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में ओमप्रकाश राजभर की अगुवाई वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के टिकट पर मऊ सीट से विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए थे. एमपी-एमएलए कोर्ट ने अब्बास को चुनाव के दौरान अधिकारियों को देख लेने की धमकी के मामले में दोषी करार देते हुदोसाल की सजा सुनाई है. दोषी करार दिए जाने और सजा सुनाए जाने के बाद विधानसभा सचिवालय ने अब्बास अंसारी की सीट को रिक्त घोषित कर दिया है.
अब्बास अंसारी माफिया से नेता बने पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के पुत्र हैं. मऊ सीट का प्रतिनिधित्व अब्बास से पहले मुख्तार ने ही किया. साल 1996 में मुख्तार ने पहली बार मऊ सीट से चुनाव जीता था और तब से अब तक, इस सीट से अंसारी परिवार के सदस्य ही जीतते आए हैं. अब अब्बास की विधायकी खत्म हो जाने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या मऊ सीट पर अंसारी परिवार की सियासत का, अंसारी परिवार के दबदबे का यह 'द एंड' है?
1996 से मऊ में अंसारी परिवार का दबदबा
मुख्तार अंसारी ने 1996 में मऊ सीट से पहली बार जीत हासिल की थी. इसके बाद पार्टियां बदलीं, लेकिन विधायक नहीं. मुख्तार ने इस सीट पर निर्दलीय चुनाव जीतकर भी अपनी ताकत दिखाई. मुख्तार अंसारी ने 2017 के यूपी चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर आखिरी बार मऊ सीट से चुनाव लड़ा और जीता था. 2022 में एक केस में सजा सुनाए जाने के बाद मुख्तार ने अपनी सीट से बेटे अब्बास अंसारी को उतार दिया.
यूपी चुनाव 2022 में ओमप्रकाश राजभर की पार्टी, अखिलेश यादव की अगुवाई वाली समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन कर चुनाव मैदान में थी. सपा-सुभासपा गठबंधन में मऊ सीट सुभासपा के कोटे में गई और राजभर की पार्टी ने इस सीट से मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास को उतारा. अब्बास ने परिवार की सीट पर कब्जा बरकरार रखा. अब अब्बास के विधानसभा सदस्यता गंवाने के बाद चर्चा इस सीट पर परिवार के दबदबे को लेकर होने लगी है.
उपचुनाव में होगा दबदबे का टेस्ट

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.









