
अब्दुल मन्नान बना मन्नू यादव कैसे पीड़ित से आरोपी बन गया? पढ़ें पूरी खबर
AajTak
सवाल ये है कि गुरुग्राम का रहने वाला एक 22 साल का लड़का मन्नू यादव से अब्दुल मन्नान कैसे बन गया. धर्मांतरण गैंग ने कैसे मूक बधिर लड़के का ब्रेनवॉश कर उसके दिल-दिमाग में अपने परिवार और धर्म के खिलाफ जहर बोया.
यूपी में सामने आए धर्म परिवर्तन के मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, नए-नए खुलासे हो रहे हैं. गिरफ्तार आरोपी राहुल भोला ने करीब सात मूक बधिर छात्रों का धर्मांतरण कराया. आरोपी मन्नू यादव उर्फ अब्दुल मन्नान ने भी छह मूक बधिर छात्रों का धर्मांतरण कराया. कानपुर के आदित्य गुप्ता का धर्मांतरण राहुल गुप्ता ने कराया था. शुरू में मन्नू यादव भी पीड़ित लग रहा था लेकिन जांच आगे बढ़ी तो वो भी आरोपी बन गया.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










