
अबू धाबी में फंसे 100 पंजाबी श्रमिक, मदद के लिए राघव चड्ढा की विदेश मंत्री को चिट्ठी
AajTak
सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि अबू धाबी में एक निजी फर्म, स्क्वायर जनरल कॉन्ट्रैक्टिंग कंपनी में काम करने वाले पंजाब के लगभग 100 मूल निवासी बिना पासपोर्ट के फंसे हुए हैं, क्योंकि उक्त फर्म ने उनके ठेके कथित तौर पर समाप्त कर दिया है
आम आदमी पार्टी(आप) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में फंसे पंजाब के करीब 100 अप्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा और जल्द से जल्द निकालने के लिए विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखा है.
विदेश मंत्री को लिखे पत्र में, सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि अबू धाबी में एक निजी फर्म, स्क्वायर जनरल कॉन्ट्रैक्टिंग कंपनी में काम करने वाले पंजाब के लगभग 100 मूल निवासी बिना पासपोर्ट के फंसे हुए हैं, क्योंकि उक्त फर्म ने उनके ठेके कथित तौर पर समाप्त कर दिया है. उन्होंने कहा कि इसके कारण पंजाबी कामगार ऑनलाइन आवेदन करने के बावजूद भारत नहीं लौट पा रहे हैं. जबकि उनके परिवार उनके टिकट की व्यवस्था करने को तैयार हैं.
आप के वरिष्ठ नेता ने अपने पत्र में केंद्रीय मंत्री से कहा, "मैं इस मामले में आपके तत्काल हस्तक्षेप और दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास को निर्देश जारी करने का अनुरोध करता हूं कि वे फंसे हुए व्यक्तियों के साथ संपर्क स्थापित करें ताकि उनकी जल्द भारत वापसी की व्यवस्था की जा सके."
सांसद ने एक ट्वीट में लिखा, "मैंने विदेश मंत्री को पत्र लिखकर अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात में फंसे पंजाब के अप्रवासी श्रमिकों के एक समूह के प्रत्यावर्तन में उनके तत्काल हस्तक्षेप का अनुरोध किया. हम अपने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं."

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








