
अफसरों की शह पर होती रही लापरवाही! गेम जोन संचालकों के साथ राजकोट के अधिकारियों की फोटो वायरल
AajTak
22 मार्च 2022 के दिन तत्कालीन राजकोट कलेक्टर महेश बाबू, तत्कालीन डीसीपी जोन-1 प्रवीण मीना, तत्कालीन एसपी बलराम मीना, तत्कालीन राजकोट नगर निगम के कमिश्नर अमित अरोरा की मौजूदगी TRP गेम जोन में थी. इसका फोटो सोशल मीडिया पर सामने आया है.
राजकोट के TRP गेमिंग जोन में भीषण अग्निकांड को लेकर जांच जारी है तो वहीं, अब इस मामले में लापरवाही की तहें भी खुलकर सामने आ रही है. इस अग्निकांड के सिरे कई अफसरों से भी जुड़ रहे हैं, जिनके रसूख के कारण TRP गेमिंग जोन, कई जरूरी प्रक्रियाओं के अधूरा रहने के बावजूद फलता-फूलता रहा. इस मामले में सोशल मीडिया पर एक फोटो भी वायरल हो रही है. 22 मार्च 2022 के दिन तत्कालीन राजकोट कलेक्टर महेश बाबू, तत्कालीन डीसीपी जोन-1 प्रवीण मीना, तत्कालीन एसपी बलराम मीना, तत्कालीन राजकोट नगर निगम के कमिश्नर अमित अरोरा की मौजूदगी TRP गेम जोन में थी. इसका फोटो सोशल मीडिया पर सामने आया है.
2022 की एक फोटो हो रही वायरल, गेम जोन में मौजूद थे अधिकारी सामने आया है कि, चारों अधिकारी राजकोट के TRP गेमिंग जोन में मौजूद थे. इसका फ़ोटो TRP गेमिंग जोन की तरफ से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था. चारों अधिकारियों को उस वक्त गेमिंग जोन के लिए जरूरी परमीशन नहीं मिली होने की बात को नजरअंदाज किया था. अगर उसी वक्त गेमिंग जोन को जरूरी परमीशन लेने के आदेश अधिकारियों ने दिए होते तो शायद इतनी बड़ी दुर्घटना से सबको बचाया जा सकता था.
साल 2021 में शुरू हुआ था गेम जोन बता दें कि, गेमिंग जोन साल 2021 से शुरू किया गया था, अब जब उसमें आग लगी और 28 लोगों की मौत हुई तो ऐसे में गेमिंग जोन के लिए फायर NOC नहीं ली जाने की हकीकत सामने आई है, लेकिन विवाद उस बात से शुरू हुआ कि, पुलिस ने गेमिंग जोन के लिए साल 2023 में लाइसेंस दिया और समय रहते रिन्यू भी कर दिया था. पुलिस ने गेमिंग जोन को परमिशन देने से पहले क्यों फायर डिपार्टमेंट से अभिप्राय नहीं मांगा ?
यह भी पढ़िएः राजकोट: कैसे 5 मिनट में आसमान छूने लगी सामान्य सी आग, अब भी एक परिवार के 5 लोग लापता
नहीं लगवाए थे फायर सेफ्टी के जरूरी सामान राजकोट पुलिस कमिश्नर राजू भार्गव ने कहा है कि पुलिस ने परमिशन R&B विभाग के अभिप्राय से दिया था और उस वक्त परमीशन के लिए सबमिट डॉक्यूमेंट में फायर सेफ्टी का बिल गेमिंग जॉन द्वारा रखा गया था. गेमिंग जॉन को फायर सेफ्टी के जरूरी सामान लगवाने थे, जो नहीं लगवाए और फायर NOC के लिए अप्लाई नहीं किया.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







