
‘अफगानी ड्राइवर ने कहा था- मैं आपको बचाऊंगा’, काबुल से आए भारतीय डॉक्टर ने बताई पूरी कहानी
AajTak
अफगानिस्तान की मुश्किल परिस्थितियों से बचकर सुरक्षित भारत आए डॉक्टर पराग रबडे ने अपनी पूरी कहानी बताई है. कैसे उन्हें रास्ते में तालिबानियों ने रोका और किस तरह एक अफगानी ड्राइवर ने उन्हें सुरक्षित रखा.
अफगानिस्तान (Afghanistan) में तालिबान (Taliban) का कब्जा होने के बाद वहां फंसे भारतीयों के लिए अपनी जान बचाकर सुरक्षित आना सबसे मुश्किल काम था. देखते ही देखते काबुल (Kabul) समेत अफगानिस्तान के अन्य इलाकों में हालात बिगड़ रहे थे, इस मुश्किल भरे दौर से गुजर कर भारतीय डॉक्टर पराग रबडे अफगानिस्तान से सुरक्षित भारत लौटे हैं. डॉ. पराग रबडे ने आजतक से अपने पूरे अनुभव को साझा किया है, कैसे वह बड़ी मुश्किल से भारत पहुंच पाए, एक अफगानी ड्राइवर ने किस तरह उन्हें सुरक्षित पहुंचाने का वादा किया और रास्ते में कैसे तालिबानियों ने उन्हें रोक दिया था.
हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










