
अफगानिस्तान में सरकार बनते ही सामने आने लगा तालिबान का असली चेहरा, फिर बरसने लगे कोड़े
AajTak
अफग़ानिस्तान में तालिबान में नई सरकार तो बन गई, लेकिन सरकार में शामिल चेहरों को देख कर दुनिया हक्की-बक्की रह गई. फिलहाल ज़्यादातर मुल्कों को तो समझ में नहीं आ रहा है कि आख़िर वो तालिबान की इस नई सरकार का क्या करे? उसे मान्यता दे या फिर उसे सीधे-सीधे खारिज कर दें.
अफग़ानिस्तान में तालिबान की सरकार बनते ही आतंक का असली चेहरा सामने आने लगा. सरकार में पांच बड़े आतंकियों समेत 33 मंत्री शामिल हैं. जिनका चेहरा को देख कर दुनिया हक्की-बक्की रह गई. हम आपको बताएंगे कि तालिबान में आंतक वाली सरकार बनने के बाद वहां पहला दिन कैसा रहा. इधर, तालिबान की सरकार बनी और उधर, तालिबान के लड़ाकों ने कोड़े निकाल लिए. आतंकी सरकार बनने के बाद अफगानिस्तान में कहीं महिलाओं पर कोड़े बरसाए गए तो कहीं पत्रकारों की खाल उधेड़ दी गई.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










