
अफगानिस्तान पर बोले PM मोदी- बिना समझौते के बनी तालिबान सरकार, दुनिया सोच-समझकर फैसला ले
AajTak
उन्होंने कहा है कि भारत मानता है कि अफगानिस्तान में बनी तालिबान सरकार समावेशी नहीं है. बिना किसी समझौते या फिर करार के इस सरकार को बनाया गया है. वहां पर महिलाओं की सुरक्षा भी चिंता का विषय है.
SCO सम्मेलन का हिस्सा बने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार खुलकर अफगानिस्तान मुद्दे पर अपने विचार रखे हैं. एक तरफ उन्होंने वहां की वर्तमान स्थिति पर अपनी चिंता जाहिर की है तो वहीं दूसरी तरफ उन्होंने तालिबान पर भी निशाना साधा है. पीएम ने स्पष्ट कर दिया है कि अफगानिस्तान में मौजूद तालिबानी सरकार समावेशी नहीं है.
अफगानिस्तान में हथियारों के दम पर सरकार बनाई गई है. अगर जल्द से जल्द शांति बहाल नहीं की गई तो इसका असर पूरी दुनिया पर दिखने लगेगा. पूरी दुनिया में आतंकी विचारधारा फैलेगी. संभव है कि दूसरे देशों में कट्टरपंथी संगठन हिंसा के बल पर सत्ता में आने की कोशिश करें.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









