
अपर्णा यादव के पोस्टर में अखिलेश की फोटो, कैंट विधानसभा से चुनाव लड़ने का इशारा?
AajTak
पिछली बार इसी विधानसभा से अपर्णा यादव ने विधानसभा का चुनाव लड़ा था. होर्डिंग के बाद से चर्चा तेज हो गई है कि अपर्णा यादव कैंट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकती हैं.
अपर्णा यादव (aparna yadav) ने लखनऊ के कैंट विधानसभा इलाके में अपने कुछ होर्डिंग्स लगवाए हैं, जिनको लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं कि वह इस बार फिर विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं. समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने कैंट विधानसभा में अपने होर्डिंग्स लगवाए हैं. इनमें मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव को भी जगह दी गई है.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










