
अपनी ही सरकार को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बताया झूठा? वर्ल्ड कप से जुड़े दावे को किया खारिज
AajTak
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने खेल सलाहकार अजीफ नज़रुल के उस दावे को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि आईसीसी ने भारत में टी20 वर्ल्ड कप खेलने को लेकर बांग्लादेश की सुरक्षा चिंताओं को स्वीकार कर लिया है. बीसीबी ने साफ किया कि आईसीसी से अब तक कोई औपचारिक जवाब नहीं मिला है...
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने एक आधिकारिक बयान जारी कर अपने ही देश के खेल सलाहकार अजीफ नजरुल (Azif Nazrul) के भारत विरोधी और भड़काऊ बयान से दूरी बना ली है. दरअसल, नजरुल के उस दावे के कुछ ही घंटों बाद बीसीबी को सफाई देनी पड़ी, जिसमें उन्होंने कहा था कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए वेन्यू बदलने के बांग्लादेश के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है.
सोमवार शाम बीसीबी ने स्पष्ट किया कि उसे अब तक आईसीसी की ओर से कोई आधिकारिक जवाब नहीं मिला है.
नजरुल ने क्या दावा किया था
दरअसल, अजीफ नज़रुल ने सोमवार को सार्वजनिक रूप से कहा था कि आईसीसी ने बांग्लादेश को पत्र लिखकर भारत में टी20 वर्ल्ड कप खेलने को लेकर उनकी सुरक्षा चिंताओं को स्वीकार किया है. उन्होंने दावा किया था कि आईसीसी के सुरक्षा विभाग ने माना है कि कुछ परिस्थितियों में बांग्लादेश टीम को भारत में गंभीर सुरक्षा खतरे हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप में सुरक्षा को लेकर बांग्लादेश ने फैलाया झूठ? ICC ने खोल दी पोल
नज़रुल ने कहा था, 'हमने आईसीसी को दो पत्र भेजे थे, जिसके बाद आईसीसी की सुरक्षा टीम ने हमें एक पत्र भेजा. उसमें कहा गया है कि अगर तीन चीजें होती हैं तो भारत में बांग्लादेश टीम के लिए खतरा बढ़ जाएगा. पहला, अगर मुस्तफिज़ुर रहमान टीम में शामिल होते हैं. दूसरा, अगर बांग्लादेश के समर्थक राष्ट्रीय जर्सी पहनकर घूमते हैं. तीसरा, जैसे-जैसे बांग्लादेश में चुनाव नज़दीक आएंगे, सुरक्षा खतरा और बढ़ेगा.'

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.











