
अनोखी शादी: युवक को दो लड़कियों से हुआ इश्क, एक साथ दोनों की भरी मांग
AajTak
यह शादी बॉलीवुड की फिल्म जैसी लगती है. एक शख्स को दो लड़कियों के प्यार हो जाता है. परिजन इस रिश्ते पर आपत्ति जताते हैं. हालांकि युवक अपनी जिद पर अड़ा रहता है और लड़कियां भी उसका साथ देती हैं. फिर इसका सुखद अंत होता है.
झारखंड के लोहरदगा में एक अनोखी शादी की खूब चर्चा हो रही है. एक युवक ने एक साथ दो युवतियों के साथ सात फेरे लिए. शुरुआत में परिजनों ने इस विवाह पर आपत्ति जताई, लेकिन बाद में वे मान गए. हैरानी की बात यह है कि अनोखी शादी के गवाह ग्रामीण तो बने ही, पहली युवती का बेटा भी इस समारोह में शामिल हुआ.
दरअसल, भंडरा प्रखंड के बंडा गांव के संदीप का एक साथ दो युवतियों से इश्क लड़ा रहा था. वह पहले से कुसुम के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रहा था और उसे एक बेटा भी है. इस बीच वह दूसरी लड़की (स्वाति) को दिल दे बैठा. ऐसे में परिजनों ने इस रिश्ते पर सवाल उठाए. जब शादी की बात आई तो संदीप और युवतियों के परिजनों ने अपनी सहमति देने से साफ मना कर दिया. बात पंचायत तक जा पहुंची और फिर गांववालों ने युवक की जिद के आगे लगभग झुकते हुए शादी पर अपनी मुहर लगा दी. फिर गांववालों की मौजूदगी में संदीप ने दोनों लड़कियों की मांग भरी. इस शादी में कुसुम का बेटा भी शरीक हुआ.
यह शादी भंडरा प्रखंड के बंडा गांव में हुई. संदीप उरांव कुसुम के साथ तीन वर्षों से लिव-इन रिलेशन में रह रहा था. इन दोनों के इश्क में दूसरी लड़की (स्वाति) की एंट्री साल भर पहले हुई. कुछ दिनों पहले संदीप पश्चिम बंगाल में एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने गया था. स्वाति भी वहां मजदूरी करने आई थी. गांव लौटने पर भी दोनों का मिलना-जुलना होता रहा.
यह बात पता चलते ही परिजनों और ग्रामीणों ने इसका कड़ा विरोध किया. कई बार झगड़ा हुआ, आखिरकार ग्रामीणों ने सभी पक्षों को बुलाकर बैठक की. इसका यह हल निकाला गया कि संदीप दोनों ही लड़कियों से एक साथ शादी कर ले. दोनों लड़कियां भी इसके लिए राजी हो गईं. ग्रामीणों और परिजनों की मौजूदगी में संदीप ने स्वाति और कुसुम की मांग भरी. संदीप का कहना है कि एक साथ दो युवतियों से शादी रचाने में कानूनी पेच फंस सकता है, मगर दोनों से ही प्यार है तो किसी एक को छोड़ नहीं सकते.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








