
अनोखा जुगाड़: चंबल नदी में 2 KM चला कर ले गए ट्रैक्टर, 12 ड्रम की मदद से डेढ़ घंटे में हो गए पार
AajTak
एमपी के नीमच जिले में गांधी सागर डूब क्षेत्र से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें किसान ट्रैक्टर को पानी पर चला रहे हैं.
मध्य प्रदेश के नीमच जिले में गांधी सागर डूब क्षेत्र से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें किसान ट्रैक्टर को पानी पर चला रहे हैं. दरअसल, यह वीडियो डूब क्षेत्र के गांव लोटवास का है, जहां पुराना गांव लोटवास जो बांध में पानी भरने के बाद जल मग्न हो जाता है मगर जैसे-जैसे बांध का पानी उतरता है वैसे-वैसे पुराने गांव लोटवास की कृषि के काबिल जमीन खाली हो जाती है जिस पर किसान मार्च के प्रथम सप्ताह तक खरबूजे की फसल बोते हैं. पुराने गांव लोटवास और डूब विस्थापित गांव लोटवास के बीच करीब 2 से डेढ़ किमी अभी भी बांध का पानी भरा है. ऐसे में खेतों की जुताई के लिए ट्रैक्टर ले जाना मुनासिब नहीं है. किसान बांध में परमिट पर चल रहे बड़े मोटर बोट में ट्रैक्टर ले जा सकते है मगर उसका भाड़ा हजारों में आता है. ऐसे में गांव के युवा किसानों में ट्रैक्टर में आगे-पीछे 12 ड्रम लगाए और ट्रैक्टर को पानी में उतारा.More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












