
अनिल देशमुख की गिरफ्तारी पर घमासान, एक तरफ BJP तो दूसरी तरफ NCP और शिवसेना
AajTak
इधर ड्रग्स केस पर सियासत धधक रही है, उधर सौ करोड़ की वसूली वाला मामला भी महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचाए हुए है, क्योंकि महाराष्ट्र सरकार के ही गृहमंत्री रहे अनिल देशमुख अब गिरफ्तार है और ईडी की रिमांड पर हैं, बीजेपी इसे न्याय की लड़ाई कह रही है और अघाड़ी सरकार कह रही है कि ये ईडी का बेजा इस्तेमाल है. 12 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद अनिल देशमुख को वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने अनिल देशमुख को 6 दिन की रिमांड में ईडी के पास भेज दिया. मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने देशमुख को संदिग्ध बना दिया है. देशमुख की गिरफ्तारी पर अब घमासान छिड़ गया है, एक तरफ BJP है तो दूसरी तरफ NCP और शिवसेना. देखें ये वीडियो.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










