
अनिल कपूर के 'नायक' फिल्म के अंदाज में दिखे AAP पार्षद, पहले नाले में कूदे, फिर लोगों ने दूध से नहलाया
AajTak
Delhi MCD Election Latest News: जब AAP पार्षद हासिब अल हसन नाले की सफाई करके निकले तो मौके पर मौजूद लोग उनकी जय जयकार करने लगे. लोगों ने हासिब अल हसन के लिए जिंदाबाद रहे जैसे नारे लगाए.
Delhi MCD Election: दिल्ली में MCD चुनाव को लेकर सियासत के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं. एक तरह जहां मंगलवार को दिल्ली के तीनों निगमों को एक करने के बिल पर मोदी कैबिनेट ने मुहर लगा दी है तो वहीं आम आदमी पार्टी के पार्षद हासिब अल हसन बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर के अंदाज में दिखे. हासिब अल हसन ने पूर्वी दिल्ली में नाले में कूदकर उसकी सफाई की, जिसके बाद लोगों ने उन्हें दूध से नहलाया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.
हासिब अल हसन की हुई जय-जयकार
जब AAP पार्षद हासिब अल हसन नाले की सफाई करके निकले तो मौके पर मौजूद लोग उनकी जय जयकार करने लगे. लोगों ने हासिब अल हसन के लिए जिंदाबाद रहे जैसे नारे लगाए. उन्होंने मग्गे और बाल्टी में दूध भरकर हासिब अल हसन को नहलाया. इस दौरान हासिब अल हसन के चारों ओर लोगों का जमावड़ा दिखा. वहीं AAP कार्यकर्ता ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
पिछले चुनाव से सबक लेते हुए AAP इस बार एमसीडी चुनावों में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है. इसलिए तो AAP जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. पार्टी बीजेपी को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती है. वो एमसीडी चुनावों की तारीखें टालने का आरोप बीजेपी पर लगा रही है. मंगलवार को भी AAP ने दिल्ली में MCD चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट का भी रुख किया है. AAP ने गुजारिश की है कि तय वक्त पर MCD चुनाव कराए जाएं.
MCD के एकीकरण के बिल पर लगी मुहर
उधर, दिल्ली के तीनों निगमों को एक करने के बिल पर मोदी कैबिनेट ने मुहर लगा दी है. अब इसी हफ्ते यह बिल संसद में लाया जा सकता है. संसद में पास होने के बाद दिल्ली में तीन की जगह सिर्फ एक मेयर होगा. इसके अलावा नॉर्थ, साउथ और ईस्ट के बदले एक सिर्फ एक ही निगम होगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










