
अनिया, एलिना, अनन्या... PAK कनेक्शन वाली ये 14 लड़कियां कैसे यूपी पुलिस के लिए बन गई हैं खतरनाक
AajTak
पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव अब यूपी पुलिस के अफसरों और कर्मचारियों को हनी ट्रैप का शिकार बना रहे हैं. इंटेलिजेंस मुख्यालय ने इस संबंध में सभी पुलिस कमिश्नर और एसपी को अलर्ट कर दिया है. सोशल मीडिया पर बिना जान पहचान वाले लोगों से संपर्क को लेकर सतर्क रहने को कहा गया है.
पाकिस्तान के इंटेलिजेंस ऑपरेटिव यूपी पुलिस के अफसरों और उनके परिवारों को हनी ट्रैप में फसाने की कोशिश कर रहे हैं. इंटेलिजेंस मुख्यालय ने इस संबंध में सभी पुलिस कमिश्नर, जिलों के एसपी, आईजी रेंज, एडीजी जोन के साथ-साथ पुलिस विंग के सभी चीफ को लेटर भेजकर अलर्ट कर दिया गया है.
लेटर में बताया गया है कि भारतीय मोबाइल नंबरों से सुंदर महिलाओं की तस्वीरें का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाकर अफसर और उनके परिवारों को फंसाने की कोशिश की जा रही है. इसके बाद उनसे देश की सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारी जुटाने की कोशिश हो रही. कहा कि सभी अधिकारी अपने यूनिट के कर्मचारियों को हनीट्रैप को लेकर अलर्ट करें.
जानकारी के मुताबिक Spyware लिंक के जरिए इंफेक्टेड फाइल भेजकर डाटा हैकिंग की जा रही है. सोशल मीडिया पर बिना जान पहचान वाले लोगों से संपर्क को लेकर अफसरों को सतर्क रहने का निर्देश दिए गए हैं. ऐसी फर्जी प्रोफाइल को पहचानने और बचने के तरीके भी पत्र में बताए गए हैं.
जानकारी मिली है कि पुलिस के जवानों को फंसाने के लिए पीआईओ ने फेसबुक, व्हॉट्सएप, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और लिंक्डइन पर तमाम फर्जी प्रोफाइल बनाए हैं .
पीआईओ ने 14 खूबसूरत लड़कियों की तस्वीरों से भारतीयों को फंसाने की तैयारी की है. इंटेलिजेंस ने इनसे बचने के लिए ऐसी प्रोफाइल के यूआरएल और मोबाइल नंबरों की सूची सभी को भेज दी है. इसके अलावा इस गिरोह के निशाने पर भारतीय सेना, अर्द्धसैनिक बल, राज्यों के पुलिस अधिकारी और वैज्ञानिक हैं.
पीआईओ लोगों को फंसाने के लिए हिंदू नाम की खूबसूरत लड़की और भारतीय मोबाइल नंबर के जरिए प्रोफाइल बनाते हैं. ऐसी फर्जी प्रोफाइल की फ्रेंडलिस्ट में ज्यादातर पुलिस और आर्मी के लोग ही दिखाई देते हैं. तस्वीरों का बैक ग्राउंड ऐसा रखा जाता है, जिससे स्थान का पता न चल सके.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.









