
अनजान लड़के को रात में घर पर बुलाया, पूरी जिंदगी हुई बर्बाद!
AajTak
कई बार किसी भी चीज में जल्दबाजी और लापरवाही हमें महंगी पड़ जाती है. ऐसा ही कुछ एक महिला के साथ हुआ. ऑनलाइन डेटिंग वेबसाइट पर एक व्यक्ति से मिलना महिला को काफी भारी पड़ गया. महिला ने इस व्यक्ति के साथ कई दिनों तक बात की और एक दिन मिलने का प्लान बनाया. लेकिन उसके बाद जो कुछ भी हुआ, उसने महिला की पूरी जिंदगी ही बदल दी.
कई बार जोश में व्यक्ति ऐसी गलतियां कर बैठता है जिसका बाद में पछतावा होता है. एक महिला के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है. महिला को एक व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में आना काफी भारी पड़ गया. यह महिला इस व्यक्ति से ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए मिली थी लेकिन उसे शायद ही अंदाजा था कि ये शख्स उसकी पूरी जिंदगी बदलकर रख देगा. आइए जानते हैं इस महिला की पूरी कहानी.
कैसे HIV पॉजीटिव हुई महिला
महिला ने बताया कि उसने एक ऐसे व्यक्ति के साथ रिलेशन बनाया जिसे एचआईवी था. महिला ने कहा, उसने अपनी इस कंडीशन के बारे में मुझसे झूठ बोला लेकिन मैंने उसे पूरी तरह से माफ कर दिया.
महिला ने बताया कि साल 2003 में वह 19 साल की थी और उस समय वह पर्थ (ऑस्ट्रेलिया) में पढ़ाई कर रही थी. उसी दौरान उसकी डेटिंग वेबसाइट पर एक बेहद ही हैंडसम व्यक्ति से मुलाकात हुई. कुछ दिन चैटिंग करने के बाद हमने मेरे घर पर मिलने का प्लान बनाया.
जब वह व्यक्ति मेरे घर आया तो चीजें काफी ज्यादा आगे बढ़ीं. ये सब कुछ अचानक हो रहा था. मैंने रोमांस से पहले सीधे उस व्यक्ति से पूछा ' क्या तुम्हें एचआईवी है?' इसके लिए उसने मना करते हुए अपना सिर हिलाया और मैंने भी उसकी बातों पर भरोसा कर लिया.
साल 2003 में ही मुझे भयंकर फ्लू हुआ जिसके बाद मैंने टेस्ट करवाए. फरवरी में, मैं अपनी फ्रेंड के साथ एक एचआईवी क्लिनिक गई. जहां हम दोनों ने ही टेस्ट कराया. एक हफ्ते के बाद जब हम क्लिनिक में दोबारा से गए तो मेरी फ्रेंड की रिपोर्ट नेगेटिव आई. लेकिन मुझे पता था कि मैं किसी मुसीबत में हूं. मैं कंसल्टिंग रूम में गई जहां मुझे डॉक्टर ने बताया कि मैं एचआईवी पॉजीटिव हूं. उस समय मेरी उम्र 20 साल थी.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










