
अनंत-राधिका प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन, जानें- गुजरात-बंगाल की मिठाइयों के अलावा और क्या था खास
AajTak
गुजरात के जामनगर में अनंत-राधिका का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन हुआ. इस जश्न में देश-दुनिया की बड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया. मेहमानों को ऐसी मिठाइयां और डेजर्ट सर्व किए गए जो बेहद खास थे.
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन ने न सिर्फ दुनिया भर का ध्यान खींचा बल्कि मेहमानों की लिस्ट, परफॉर्म करने वाले कलाकारों से लेकर अंबानी परिवार के परिधानों तक की चर्चा भी सोशल मीडिया पर हो रही है. इस उत्सव में परोसे गए व्यंजनों ने देशी-विदेशी मेहमानों को भारतीय संस्कृति और मेहमान नवाजी से भी परिचित कराया.
मेहमानों के लिए जामनगर में मिली दावत यादगार हो इसके लिए मुंह में घुल जाने वाली मिठाइयां और ऐसे डेजर्ट सर्व किए गए जो बेहद खास थे. भारत की खान-पान की परम्परा को विदेशी मेहमानों ने भी बहुत पसंद किया.
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग उत्सव की चारों ओर चर्चा हो रही है. इस आयोजन में देशी-विदेशी मेहमानों और दुनिया भर से आएं नामचीन हस्तियों को भारतीय मिठाइयों का स्वाद भी मिला.
लखनऊ के मशहूर छप्पन भोग प्रतिष्ठान के प्रशिक्षित शेफ और प्रबंधकों की टीम ने जामनगर में रहकर दावत में मिठाइयों और डेजर्टस की पूरी जिम्मेदारी संभाली थी. ये मिठाइयां अपने आप में खास थीं. दरअसल मिठाइयों के लुक से लेकर उसके स्वाद और उनसे मिलने वाले संदेशों का ध्यान रखा गया था. इस बात का खास ख्याल रखा गया कि मिठाइयों स्वाद तो लाजवाब हो ही, साथ ही भारतीय मिठाइयों की परम्परा को खास तौर पर मेहमानों को परिचित कराया जा सके.
'गजवन' थीम पर तैयार डेजर्ट
तीन दिन के उत्सव में आखिरी दिन यानि 3 मार्च को समारोह में मिठाइयों और डेजर्ट को परोसने की जिम्मेदारी लखनऊ के छप्पन भोग ने संभाली थी. 15 तरह की बेहद खास मिठाइयों और डेजर्ट को बहुत सोच समझकर चुना गया था. अनंत अंबानी के ड्रीम प्रोजेक्ट वनतारा( Vantara) में हाथियों को खास तौर पर जगह मिली है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










