
अनंतनाग: आतंकी नेटवर्क पर कड़ा प्रहार, आतंकवादी आदिल हुसैन ठोकर की संपत्ति जब्त
AajTak
अनंतनाग पुलिस ने आतंकी नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए सक्रिय आतंकवादी आदिल हुसैन ठोकर की संपत्ति जब्त की है. यह जमीन बीजबेहड़ा के गूरी इलाके में स्थित है. कार्रवाई एफआईआर संख्या 11/2023 के तहत UAPA और EIMCO एक्ट की धाराओं में की गई. पुलिस ने कहा कि आतंकवाद को समर्थन देने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
अनंतनाग पुलिस ने आतंकवादी तंत्र को तोड़ने की दिशा में एक बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने सक्रिय आतंकवादी आदिल हुसैन ठोकर की संपत्ति जब्त की है. यह कार्रवाई कानून के प्रावधानों के तहत की गई है.
पुलिस के अनुसार जब्त की गई जमीन खसरा नंबर 165 मिन में आती है, जो गूरी, बीजबेहड़ा में स्थित है. यह जमीन आदिल हुसैन ठोकर पुत्र वली मोहम्मद ठोकर निवासी गूरी, बीजबेहड़ा की बताई गई है. पुलिस ने इस संपत्ति को दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC) की धारा 83 के तहत जब्त किया है.
आतंकवादी आदिल हुसैन ठोकर की संपत्ति जब्त
यह कार्रवाई एफआईआर संख्या 11/2023 के तहत की गई है. इसमें गैरकानूनी गतिविधि (निवारण) अधिनियम (UAPA) की धारा 20 और 38 तथा EIMCO एक्ट की धारा 2/3 शामिल है. पुलिस का कहना है कि यह कदम आतंकी नेटवर्क और उन्हें समर्थन देने वाले ढांचे को खत्म करने की दिशा में उठाया गया है.
आतंकवाद से जुड़े या उन्हें समर्थन देने वालों पर होगा एक्शन
अनंतनाग पुलिस ने साफ किया है कि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे कदम आगे भी जारी रहेंगे. पुलिस का कहना है कि जो लोग आतंकवाद से जुड़े हैं या उन्हें किसी भी तरह से समर्थन देते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस कार्रवाई से सुरक्षा एजेंसियों का संदेश साफ है कि आतंकवाद और उससे जुड़े तंत्र को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






