
'अधिकारियों को दे रहा हूं सख्त निर्देश...' तिरुपति भगदड़ के पीड़ितों से मिलने के बाद बोले CM नायडू
AajTak
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर दुख जताया और तिरुपति में घटनास्थल का दौरा भी किया. सीएम नायडू ने गुरुवार को अस्पताल जाकर भगदड़ पीड़ितों से मुलाकात की. पीड़ितों से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि बहुत दुखद घटना घटी है.
आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में बुधवार को बैकुंठ द्वार दर्शन टिकट केंद्र के पास भगदड़ मचने से 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. यह घटना तब हुई जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु टोकन लेने के लिए उमड़ पड़े और इससे भगदड़ मच गई. इस दौरान 40 अन्य लोग घायल भी हो गए.
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर दुख जताया और तिरुपति में घटनास्थल का दौरा भी किया. सीएम नायडू ने अस्पताल जाकर भगदड़ पीड़ितों से मुलाकात की. पीड़ितों से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि बहुत दुखद घटना घटी है. ऐसी जगह पर जो नहीं होना चाहिए था.
सीएम ने टीटीडी प्रबंधन पर जताई नाराजगी सीएम ने कहा, मैं घटनास्थल पर गया, बारीकी से देखा. सभी घायलों और मृतकों के परिजनों से बात की और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की. मैं इस पवित्र स्थान को फिर से पवित्र बनाने का काम सुनिश्चित करूंगा. मैं ईओ, चेयरमैन और अन्य अधिकारियों को सख्त निर्देश दे रहा हूं.
यह भी पढ़ें: '...लगा सब मरने वाले हैं, मैं सांस नहीं ले पा रही थी', तिरुपति में भगदड़ की गवाह ने बताया मंजर
सूत्रों के मुताबिक,सीएम नायडू ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) प्रबंधन द्वारा स्थिति को संभालने के तरीके पर नाराजगी जाहिर की है. अधिकारियों के साथ 40 मिनट से अधिक समय तक चली आंतरिक समीक्षा बैठक में सीएम ने टीटीडी बोर्ड के अधिकारियों के साथ-साथ जिला अधिकारियों से भी कड़े सवाल पूछे और जवाब मांगे.
ऐसे हुआ हादसा

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










