
अदन की खाड़ी में LPG ले जा रहे जहाज पर मिसाइल हमला, लगी भीषण आग, मालिक और ऑपरेटर हैं भारतीय
AajTak
यमन के पास अदन की खाड़ी में शनिवार को एक जहाज पर मिसाइल हमले से आग लग गई. ब्रिटिश सेना के अनुसार, यह कैमरून ध्वज वाला एलपीजी टैंकर था, जो ओमान से जिबूती जा रहा था.
यमन के तट से लगभग 210 किलोमीटर पूर्व की ओर अदन की खाड़ी में शनिवार को एक जहाज पर अनजान मिसाइल से हमला हुआ, जिससे जहाज में भीषण आग लग गई. ब्रिटिश सेना ने इसकी पुष्टि की है. एक रिपोर्ट के अनुसार चालक दल जहाज छोड़ने की तैयारी कर रहा है. यह घटना यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा रेड सी कॉरिडोर में जहाजों पर हमलों की पृष्ठभूमि में हुई है. हालांकि हूती विद्रोहियों ने अब तक इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.
यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) ने अलर्ट जारी कर कहा, 'एक जहाज पर अनजान मिसाइल से हमला हुआ, जिससे आग लग गई. अधिकारी जांच कर रहे हैं.' मैरीटाइम सिक्योरिटी फर्म एम्ब्रे (Ambrey) के मुताबिक, 'जहाज पर कैमरून का राष्ट्रीय ध्वज लगा है. यह फाल्कन जहाज हो सकता है, जो एक एलपीजी टैंकर है. यह ओमान के सोहर से जिबूती जा रहा था. रेडियो कम्युनिकेशन से पता चला है कि चालक दल जहाज को छोड़ने की तैयारी में है. जहाज के आसपास सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है.'
यह भी पढ़ें: हूती विद्रोहियों ने डच के कार्गो शिप पर किया हमला, मिनर्वाग्राख्त में लगी आग, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू
जहाज के मालिक और ऑपरेटर हैं भारतीय
न्यूयॉर्क स्थित संगठन 'यूनाइटेड अगेंस्ट न्यूक्लियर ईरान' ने पहले इसे ईरानी 'घोस्ट फ्लीट' का हिस्सा बताया था, जो अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के बावजूद तेल उत्पादों की ढुलाई करता है. इस जहाज के मालिक-ऑपरेटर भारतीय हैं. इजरायल-हमास युद्ध के दौरान हूतियों ने लाल सागर में इजरायल और उसके सहयोगी देशों की जहाजों पर हमले करके वैश्विक सुर्खियां बटोरीं. हूतियों ने दावा किया कि उनका यह कदम इजरायल पर युद्ध रोकने के लिए दबाव बनाने के लिए है.
लाल सागर में हूती करते हैं जहाजों पर हमले

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.










