
अतीक अहमद की पत्नी ने खटखटाया CJM कोर्ट का दरवाजा, अपने दोनों नाबालिग बेटों को ढूंढ रहीं शाइस्ता परवीन
AajTak
अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ने CJM कोर्ट में अर्जी दाखिल की है. उन्होंने कहा, कोर्ट हमारे नाबालिग बेटों का पता लगाए. इस मामले में शाइस्ता की अर्जी आने के बाद CJM कोर्ट ने बाल संरक्षण गृह और पुलिस से रिपोर्ट मांगी है. दोनों को ही 10 मार्च तक कोर्ट में अपनी रिपोर्ट दाखिल करनी होगी.
प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ने CJM कोर्ट में अर्जी दाखिल की है. उन्होंने अपने लापता बेटों की खोजबीन के लिए अर्जी दाखिल की है. पुलिस का दावा है कि दोनों बेटे 2 मार्च को बाल संरक्षण गृह भेजे गए. शाइस्ता का कहना है कि उनके बेटे बाल संरक्षण गृह में नहीं हैं. शाइस्ता ने कहा कि कोर्ट हमारे नाबालिग बेटों का पता लगाए.
इस मामले में शाइस्ता की अर्जी आने के बाद CJM कोर्ट ने बाल संरक्षण गृह और पुलिस से रिपोर्ट मांगी है. दोनों को ही 10 मार्च तक कोर्ट में अपनी रिपोर्ट दाखिल करनी होगी.
कहां हैं अतीक अहमद के दोनों बेटे?
गौरतलब है कि आरोपी अतीक अहमद के दोनों बेटों को दो दिन पहले ही बाल सुधार गृह भेजा गया. नाबालिग होने के चलते दोनों बाल संरक्षण गृह में रहेंगे. शाइस्ता परवीन की अर्जी पर शुक्रवार को भी सीजेएम कोर्ट में सुनवाई हुई थी. इस दौरान कोर्ट ने धूमनगंज एसएचओ से रिपोर्ट मांगी थी. इसके बाद शनिवार को फिर से हुई सुनवाई में पुलिस ने कहा था कि अतीक अहमद के दोनों बेटे उनकी हिरासत में नहीं हैं. दोनों लावारिस घूमते मिले थे. इसके बाद उन्हें बाल सुधार गृह भेजा गया है. लावारिस घूमते थे दोनों बेटे
बता दें कि शनिवार को धूमनगंज थाने के एसएचओ राजेश कुमार मौर्य ने अपनी रिपोर्ट में कोर्ट को बताया, '24 फरवरी को उमेश पाल हत्याकांड के बाद से शाइस्ता परवीन अपने घर से हट गई हैं. 2 मार्च को अतीक के दोनों बेटे पुलिस को चकिया के कसारी मसारी इलाके में लावारिस घूमते मिले थे. इसके बाद पुलिस ने उन्हें प्रयागराज के बाल सुधार गृह भेजा दिया है.'
शाइस्ता ने पिछले हफ्ते लिखी थी सीएम योगी को चिट्ठी

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










