
अतीक-अशरफ हत्याकांड में बड़ा खुलासा, होटल में शूटर्स के पास नहीं थे माइक-कैमरा, किसी बाहरी ने की थी मदद
AajTak
अतीक और अशरफ की हत्या करने आए शूटर्स जिस होटल में ठहरे थे, उसके मैनेजर ने अहम जानकारी दी है. बताया जा रहा है कि शूटर सिर्फ पिट्ठू बैग लेकर आए थे. हत्या से 3 दिन पहले जब वे होटल में रुके थे, तो उनके पास प्रेस आईडी कार्ड, माइक या कैमरा नहीं था. ऐसे में सवाल यह भी है कि क्या उनकी मदद बाहर से कोई और कर रहा था.
पुलिस की सुरक्षा के बीच माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के सनसनीखेज हत्याकांड को शूटर अरुण मौर्या, सनी और लवलेश तिवारी ने अंजाम दिया था. पत्रकार बनकर पहुंचे तीनों आरोपियों ने अतीक और अशरफ पर उस वक्त ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी, जब दोनों मीडिया से बात करनी शुरू की थी. अतीक और अशरफ की हत्या करने आए शूटरों के बारे में आजतक को अहम जानकारी मिली है.
केवल पिट्ठू बैग लेकर होटल आए थे हमलावर
हत्या से 3 दिन पहले जब वे होटल में रुके थे, तो उनके पास कोई भी आईडी कार्ड, माइक या प्रेस का कैमरा नहीं था. होटल मैनेजर के मुताबिक, बुकिंग के समय वे केवल एक पिट्ठू बैग लेकर आए थे. मगर, हत्या वाले दिन हत्यारे के गले में आईडी कार्ड, हाथ में माइक और कैमरा आ गया था.
पुलिस का शक- बाहर से कोई कर रहा था शूटरों की मदद
सवाल यह है कि शूटरों को आखिर वो किसने उपलब्ध करवाया? पुलिस को शक है कि हत्या के दिन कोई और भी इनकी बाहर से मदद कर रहा था. एसआईटी और पुलिस को शक है कि कोई एक प्रयागराज का रहने वाला और एक बाहरी व्यक्ति इनकी मदद कर रहा था. शूटर उनके फोन से ही आगे बात करते थे, जिससे इंस्ट्रक्शन दिए जाते थे. यही वजह है कि शूटरों के पास से भी कोई मोबाइल फोन बरामद नहीं हुआ था.
16 सेकंड में दागी गई थीं 18 गोलियां

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.










