
अजित पवार से पहले भी क्रैश हुआ था Learjet 45 प्लेन, क्या हुआ था 6 पैसेंजर्स का
AajTak
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार एक विमान दुर्घटना में मारे गए हैं. प्लेन लैंडिंग के दौरान बारामती के पास घने कोहरे और कम विजिबिलिटी के बीच क्रैश हो गया. यह Learjet 45XR मॉडल का चार्टर प्लेन था, जो VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड का था. इससे पहले भी यह मॉडल क्रैश हो चुका है.
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एक विमान दुर्घटना में मारे गए हैं. वो मुंबई से एक चुनावी कार्यक्रम के लिए बारामती जा रहे थे और तभी बारामती के पास लैंडिंग के वक्त उनका प्लेन क्रैश हो गया. बताया जा रहा है कि इलाके में घना कोहरा और लो विजिबिलिटी प्लेन के क्रैश होने की बड़ी वजह रही.
अजित पवार के साथ विमान में दो क्रू मेंबर समेत चार लोग सवार थे. विमान के क्रू मेंबर में पायलट सुमित कपूर और को-पायलट सांभवी पाठक शामिल थे. अजित पवार साथ उनके दो स्टाफ मेंबर विदीप जाधव और पिंकी माली सवार थे. अधिकारियों ने बताया कि प्लेन क्रैश में सभी पांच लोगों की मौत हो गई है.
जिस चार्टर प्लेन में अजित पवार सवार थे उनका नाम 'Bombardier Learjet 45XR' था. यह चार्टर प्लेन VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड का था. यह कंपनी भारत की प्रमुख चार्टर प्लेन ऑपरेटिंग कंपनियों में से एक है. ये चार्टर प्लेन मिड साइज बिजनेस जेट है जो अपने एडवांस एवियोनिक्स, बेहतर प्रदर्शन, तेज स्पीड और बड़े केबिन के लिए जाना जाता है. यह प्लेन चार्टर सेवाओं और आधिकारिक यात्राओं के लिए जाना जाता है.
1990 के दशक में डिजाइन हुआ था मॉडल
Learjet 45 मॉडल 1990 के दशक में डिजाइन किया गया था और इस विमान को सुपर लाइट बिजनेस जेट कैटेगरी में Cessna Citation Excel के ऑप्शन की तरह पेश किया गया था.
VSR एविएशन का यह विमान पहले भी दुर्घटना का शिकार हो चुका है. 14 सितंबर 2023 को VSR वेंचर्स का Learjet 45XR विमान भारी बारिश और खराब विजिबिलिटी के बीच मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.








