
'अजित पवार विमान हादसे की जांच हो, सुप्रीम कोर्ट करे निगरानी', ममता बनर्जी बोलीं; उमर अब्दुल्ला ने भी उठाई यही मांग
AajTak
Mamata Banerjee Demand SC Probe Ajit Pawar: महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार के विमान हादसे में निधन के बाद देश के राजनीतिक गलियारों में शोक के साथ-साथ अब सवालों का सिलसिला भी शुरू हो गया है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस घटना की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की है.
महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान हादसे ने अब एक नया राजनीतिक मोड़ ले लिया है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दूल्ला ने इस दुर्घटना को केवल एक 'हादसा' मानने से इनकार करते हुए इसकी हाई लेवल जांच की मांग की है.
ममता बनर्जी ने बयानों के जरिए गंभीर सवाल उठाते हुए कहा, ''अजित पवार की मौत की ठीक से जांच होनी चाहिए, जिसकी निगरानी सीधे सुप्रीम कोर्ट करे.'' उन्होंने संकेत दिया कि अजित पवार सत्ताधारी गठबंधन (महायुति) से दूरी बना रहे थे.
ममता ने कहा, "वह सत्ताधारी पार्टी के साथ थे, लेकिन किसी ने बयान दिया था कि वह बीजेपी छोड़ देंगे. ऐसे में अचानक यह हादसा संदिग्ध है."
पश्चिम बंगाल की CM ने शरद पवार और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और कहा कि वह इस खबर से गहरे सदमे में हैं.
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी इस घटना पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने कहा कि एक कद्दावर नेता का इस तरह जाना देश के लिए क्षति है. उन्होंने भी पारदर्शी जांच की मांग की ताकि विमान के क्रैश होने के तकनीकी या अन्य कारणों का स्पष्ट पता चल सके.
एकनाथ शिंदे की भावुक श्रद्धांजलि और जांच करने की बात

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









