
अजित पवार खुद बारामती से लड़ेंगे, नवाब मलिक का नाम नहीं... 38 प्रत्याशियों की NCP की आई लिस्ट
AajTak
महाराष्ट्र विधानसभा के मद्देनजर NCP अजीत पवार गुट ने 38 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है.
महाराष्ट्र विधानसभा के मद्देनजर NCP अजित पवार गुट ने 38 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट में जो सबसे खास बात सामने आई है वो ये है कि इसमें 95% मौजूदा विधायकों को फिर से टिकट दिया गया है. इस सूची में प्रमुख नेताओं में नवाब मलिक और सना मलिक का नाम शामिल नहीं है. अजित पवार खुद बारामती विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे.
NCP उम्मीदवारों की लिस्ट
सीट उम्मीदवार बारामती अजित पवार येवला छगन भुजबल आंबेगाव दिलीप वलपाटील कागल हसन मुश्रीफ परली धनंजय मुंडे दिंडोरी नरहरी झिरवाल अहेरी धर्मराव बाबा आत्राम श्रीवर्धन आदिती तटकरे अमलनेर अनिल भाईदास पाटील उदगीर संजय बनसोडे अर्जुनी मोरगाव राजकुमार बडोले माजलगाव प्रकाश दादा सोलंके वाई मकरंद पाटील सिन्नर माणिकराव कोकाटे छेड आलंदी दिलीप मोहिते अहमदनगर शहर संग्राम जगताप इंदापूर दत्तात्रय भरणे अहमदपूर बाबासाहेब पाटील शहापूर दौलत दरोडा पिंपरी अण्णा बनसोडे कलवण नितीन पवार कोपरगाव आशुतोष काले अकोले किरण लहामटे बसमत चंद्रकांत उर्फ राजू नवघरे चिपलूण शेखर निकम मावल सुनील शेलके जुन्नर अतुल बेनके मोहोल यशवंत विठ्ठल माने हडपसर चेतन तुपे देवलाली सरोज आहिरे चंदगड राजेश पाटील इगतपुरी हिरामण खोसकर तुमसर राजू कारेमोरे पुसद इंद्रानील नाईक अमरावती शहर सुलभा खोडके नवापूर भरत गावित पाथरी निर्मला उत्तमराव विटेकर मुंब्रा कलवा नजीब मुल्ला

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









