
अजित पवार के साथ प्लेन क्रैश में अटेंडेंट पिंकी की मौत, पिता करते थे ड्राई क्लीनर का काम
AajTak
एनसीपी नेता अजित पवार के विमान हादसे में फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली की भी मौत हो गई, जिससे उनके परिवार में शोक छाया है. यह अजित पवार के साथ पिंकी की चौथी उड़ान थी. हादसे से एक रात पहले पिंकी ने परिवार से बात की थी. बारामती अस्पताल के बाहर भारी भीड़ जुटी, वहीं AAIB ने विमान हादसे की औपचारिक जांच शुरू कर दी है.
एनसीपी नेता अजित पवार के साथ उड़ान भरने वाली फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली को लेकर उनके परिवार में शोक की लहर है. प्लेन क्रैश में उनकी भी जान चली गई है. अजित पवार के साथ पिंकी माली की चौथी फ्लाइट थी. पिंकी के पिता शिवकुमार माली मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले हैं. वर्ष 1989 में वह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ड्राई क्लीनर का काम करते थे. उन्होंने बताया कि तत्कालीन प्रधानमंत्री वी.पी. सिंह के कार्यकाल में उनसे एक छोटी सी गलती हो गई थी, जिसके बाद उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया. उन्हें कहा गया था कि यह गलती किसी अन्य फ्लाइट में होती तो माफ की जा सकती थी, लेकिन प्रधानमंत्री के विमान में ऐसा संभव नहीं था. इसके बाद वह ड्राइविंग का व्यवसाय करने लगे.
पिंकी माली से पिता की आखिरी बात पिंकी माली ने हादसे से एक रात पहले अपने परिवार से फोन पर बात की थी. उन्होंने बताया था कि वह अजित पवार के साथ बारामती जा रही हैं और इसके बाद नांदेड़ के लिए रवाना होंगी. पिंकी के पिता शिवकुमार माली एनसीपी के कार्यकर्ता रहे हैं और अजित पवार से उनकी बातचीत भी होती थी. बताया गया है कि अजित पवार ने स्वयं शिवकुमार माली से बात कर उन्हें सांत्वना दी. हादसे की सूचना मिलते ही परिवार सदमे में है. माली परिवार को भरोसा दिलाया गया है कि पिंकी माली का पार्थिव शरीर मुंबई लाया जाएगा.
पिंकी के पास मॉडलिंग या एविएशन इंडस्ट्री का था विकल्प शिवकुमार माली पहले एनसीपी से जुड़े थे, लेकिन बाद में उन्होंने एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना जॉइन कर ली थी. बेटी पिंकी के करियर को लेकर उन्होंने अहम भूमिका निभाई. स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद पिंकी के सामने मॉडलिंग या एविएशन इंडस्ट्री में जाने का विकल्प था. पिता के प्रोत्साहन पर उन्होंने एविएशन क्षेत्र को चुना.
परिवार का कहना है कि जब पिंकी ने आसमान में उड़ान भरनी शुरू की तो उन्हें बेहद गर्व महसूस हुआ. हादसे की खबर सामने आने के बाद जब यह पता चला कि दुर्घटनाग्रस्त विमान में अजित पवार भी थे, तो परिवार को अंदेशा हो गया कि पिंकी उसी फ्लाइट में होंगी. इसके बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. फिलहाल प्रशासन और संबंधित एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हैं और परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया गया है.
अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ बारामती में हुए विमान हादसे के बाद जिस अस्पताल में एनसीपी नेता अजित पवार को लाया गया था, उसके बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. सैकड़ों समर्थक और स्थानीय नागरिक अस्पताल परिसर के बाहर पहुंच गए. घटना की खबर मिलते ही अजित पवार के चाचा शरद पवार, सांसद सुप्रिया सुले सहित परिवार के कई सदस्य भी तुरंत अस्पताल पहुंचे. मौके पर माहौल बेहद गमगीन नजर आया.
विमान हादसे की आधिकारिक जांच शुरू अजित पवार से जुड़े इस विमान हादसे की औपचारिक जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय के निर्देश पर एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) के चार वरिष्ठ अधिकारी दिल्ली स्थित वीएसआर वेंचर्स के कार्यालय पहुंचे हैं. जांच टीम विमान की तकनीकी स्थिति, उड़ान से जुड़े रिकॉर्ड और दुर्घटना के कारणों की गहनता से पड़ताल कर रही है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









