
अजित पवार के राखी से पहले बारामती पर अफसोस जताने का मकसद क्या है?
AajTak
अजित पवार ने स्वीकार किया है कि बारामती लोकसभा सीट पर उनकी चचेरी बहन सुप्रिया सुले के खिलाफ पत्नी सुनेत्रा पवार को चुनाव लड़ाने का फैसला गलत था - राखी से पहले बहन के प्रति राजनीतिक प्यार जताना तो इमोशनल अत्याचार ही लगता है.
अजित पवार आत्ममंथन के दौर से गुजर रहे हैं, और ये करीब हफ्ते भर से चल रहा है. तभी तो अफसोस पर अफसोस जताते फिर रहे हैं - लेकिन सबसे बड़ा अफसोस तो बारामती से पत्नी सुनेत्रा पवार को लोकसभा चुनाव लड़ाने का ही माना जाएगा.
हाल ही में अजित पवार ने राजनीति में पिछड़ जाने की बात कही थी. लहजा मजाकिया जरूर था, लेकिन अफसोस ही जाहिर कर रहे थे. अजित पवार ने याद दिलाया कि देवेंद्र फडणवीस 1999 में जबकि एकनाथ शिंदे 2004 में पहली बार विधायक बने, जबकि वो खुद 1990 से विधायक हैं.
एकनाथ शिंदे तो अभी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं ही, देवेंद्र फडणवीस भी सीएम रह चुके हैं, लेकिन अजित पवार कभी डिप्टी सीएम से आगे नहीं जा सके. ये भी सही है कि ज्यादातर वक्त सरकारों में वो डिप्टी सीएम बने जरूर रहे - अजित पवार की बातों से भी लगता है, और राजनीतिक हालात और समीकरण भी बता रहे हैं कि मुख्यमंत्री की कुर्सी अब उनसे काफी दूर जा चुकी है.
और इसी क्रम में बातों बातों में सुना डालते हैं कि अगर बीजेपी और शिवसेना की तरफ से मुख्यमंत्री पद का ऑफर होता तो वो पूरी एनसीपी भी साथ लाकर रख दिये होते. 2023 में एनसीपी के बड़े हिस्से के साथ अजित पवार महाराष्ट्र के सत्ताधारी गठबंधन महायुति में शामिल हो गये थे, और तभी से वो डिप्टी सीएम बने हुए हैं.
महाराष्ट्र में होने जा रहे् विधानसभा चुनाव से पहले अजित पवार राज्य भर में 'जन सम्मान यात्रा' पर निकले हैं, और इसी दौरान पूछे जाने पर कहा है कि बारामती से बहन सुप्रिया सुले के खिलाफ पत्नी सुनेत्रा पवार को चुनाव मैदान में उतारने का उनका फैसला गलत था - रक्षाबंधन से पहले अजित पवार का ये बयान इमोशनल अत्याचार जैसा ही लगता है.
बारामती पर अजित पवार का अफसोस कितना पॉलिटिकल है

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









