
अजित पवार के निधन से अधर में लटकी NCP, जानें- क्या कह रहे हैं राजनीतिक विश्लेषक
AajTak
हाल के महीनों में दोनों गुटों के बीच रिश्तों में आई नरमी के चलते इस बात की अटकलें तेज थीं कि अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी, शरद पवार-नेतृत्व वाली एनसीपी (एसपी) के साथ फिर से एकजुट हो सकती है.
प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन की खबर से माहौल गमगीन है. विमान हादसे में अजित पवार की दुर्भाग्यपूर्ण और असामयिक मौत ने न सिर्मृफ बीजेपी की अगुवाई वाली राज्य सरकार में एक बड़ा शून्य पैदा कर दिया है, बल्कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के भविष्य पर भी सवाल उठा दिए हैं.
इस स्थिति पर राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी एक गंभीर नेतृत्व संकट का सामना कर सकती है, क्योंकि पार्टी में कोई स्पष्ट सेकेंड इन कमांड मौजूद नहीं है. पार्टी अपने सबसे लोकप्रिय नेता को खो चुका है और ऐसे में पार्टी के अस्तित्व, उसकी दिशा और संस्थापक शरद पवार के साथ भविष्य के समीकरणों पर सवाल खड़े हो गए. वहीं, शरद पवार का राज्यसभा कार्यकाल इस साल अप्रैल में समाप्त हो रहा है.
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती यह होगी कि अजित पवार के साथ जुड़े 41 विधायक शरद पवार के खेमे की ओर वापस न लौट जाएं. अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार इस समय राज्यसभा सांसद हैं और राजनीतिक रूप से सक्रिय भी रही हैं, लेकिन उनके पास प्रशासनिक अनुभव की कमी मानी जाती है.
मौजूदा समय में एनसीपी के पास लोकसभा में एक सांसद सुनील तटकरे और राज्यसभा में दो सांसद प्रफुल्ल पटेल और सुनेत्रा पवार हैं. हाल ही में हुए स्थानीय निकाय और नगर निकाय चुनावों के दौरान एनसीपी संस्थापक शरद पवार सार्वजनिक मंचों से दूर रहे. उनकी बेटी और एनसीपी (एसपी) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने पार्टी के लिए प्रचार किया, लेकिन वे अपने चचेरे भाई अजित पवार के व्यापक राज्यव्यापी प्रचार का मुकाबला नहीं कर सकीं.
राज्य की राजनीति में एनसीपी (एसपी) और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के संभावित विलय को लेकर चर्चाएं थीं लेकिन विमान हादसे में अजित पवार के निधन के बाद उनके गुट का भविष्य अनिश्चितता में घिर गया है.
एनसीपी के राज्य अध्यक्ष सुनील तटकरे और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल के अलावा पार्टी में ऐसा कोई वरिष्ठ नेता नहीं दिखता जो अजित पवार की जगह ले सके. एकमात्र अन्य जनाधार वाले नेता छगन भुजबल जिन्हें हाल ही में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बरी किया गया है लेकिन वे इस समय अस्वस्थ हैं.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









