
अजित पवार का प्लेन कैसे क्रैश हो गया? अंजना के साथ देखें ब्लैक एंड व्हाइट
AajTak
NCP नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को ले जा रहा एक विमान बारामती में हादसे का शिकार हो गया. इस हादसे में अजित पवार सहित कुल पांच लोगों की मौत हो गई है. महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार का विमान अचानक क्रैश कैसे हो गया और आखिर इस दुर्घटना के पीछे असली कारण क्या हो सकता है? अजित पवार की कहानी बारामती से ही शुरू हुई थी और आज ये बारामती में ही खत्म हो गई. अजित पवार शरद पवार के बड़े भाई अनंतराव पवार के बेटे थे और अनंतराव पवार मुंबई के मशहूर राजकमल स्टूडियो में काम करते थे. पिता के निधन के बाद अजित पवार को अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़कर परिवार की जिम्मेदारी संभालनी पड़ी थी और जब उन्होंने राजनीति में कदम रखा था. जानिए अजित पवार के पॉलिटिकल करियर से जुड़ी बड़ी बातें. बारामती में हुए एक विमान हादसे में अजित पवार के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की टिप्पणी को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. फडणवीस ने ममता बनर्जी पर 'किसी की मौत को राजनीति के लिए इस्तेमाल' करने का आरोप लगाते हुए उनके बयान को दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया. फडणवीस ने कहा कि यह समय राजनीति का नहीं, बल्कि दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने और शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े होने का है. अब तक इस तरह के 19 विमान हादसे हो चुके हैं, जिनमें भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, संजय गांधी, माधवराव सिंधिया,Y. S. Rajasekhara Reddy, राजेश पायलट, Dorjee Khandu और ओम प्रकाश जिंदल जैसे नेताओं की मृत्यु हो चुकी है. भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में नेताओं के लिए हवाई सफर को सबसे ज्यादा जान-लेवा माना जाता है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









